Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 10 April: राजस्थान-आरसीबी के बीच कौन जीता टॉस
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आईपीएल में आज का मुकाबला दो धमाकेदार टीमों के बीच है, दोनों ने इस सीजन अब तक कोई मैच नहीं हारा है। राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी के बीच गुवाहाटी में टक्कर है। दोनों ही टीमों में धाकड़ प्लेयर की फ़ौज है। इस मुकाबले का टॉस शाम 7 बजे होना था लेकिन बारिश के कारण ऐसा नहीं हुआ, इसके बाद नया टॉस टाइम 8 बजे किया गया। 8:15 बजे पहली गेंद का समय रखा गया। टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। राजस्थान की टीम में तुषार देशपांडे नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह बृजेश शर्मा आए हैं।
राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन जीत के हैट्रिक लगाई है। आज का मैच जीतकर चौका लगाने का प्रयास रहेगा। दूसरी तरफ आरसीबी ने अब तक खेले गए अपने दो मैचों में जीत दर्ज की है और आज जीत की हैट्रिक लगाने का प्रयास रहेगा लेकिन काम आसान भी नहीं है।

राजस्थान रॉयल्स के दो प्लेयर्स के ऊपर नजर
यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की ओपनिंग जोड़ी ऐसी है, जो किसी भी टीम के गेंदबाजों की हवा निकाल सकती है। अब तक तीन मैचों में इनके खेल ने ही पूरा गेम बदला है। दोनों नई गेंद पर तूफानी अंदाज में खेलते हैं और इतनी तेज शुरुआत देते हैं कि विपक्षी गेंदबाज वहीँ सरेंडर कर देते हैं। आज के मुकाबले में भी इन दोनों की भूमिका अहम रहने वाली है।
कोहली के रनों की उम्मीद
उधर आरसीबी की टीम में विराट कोहली का बल्ला चला है, वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। विराट कोहली के बैट से रन आने पर राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी पस्त हो सकती है। उनके अलावा देवदत्त पडीक्कल ने भी अपनी बैटिंग से काफी प्रभाव छोड़ा है, दोनों की आज अहम भूमिका रहेगी।
राजस्थान रॉयल्स XI (Rajasthan Royals)
यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru)
विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडीक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड।












Click it and Unblock the Notifications