DC vs GT: मैच से पहले दिल्ली में झमाझम बारिश! गुजरात के खिलाफ मैच होगा या नहीं? ऐसा रहेगा मौसम
DC Vs GT Weather Report: आईपीएल 2026 के 14वें मुकाबले में बुधवार यानी 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (DC) अपने होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) की मेजबानी करेगी। टूर्नामेंट की शुरुआत दोनों टीमों के लिए बिल्कुल अलग रही है। जहां दिल्ली ने अपने दोनों शुरुआती मैच जीतकर शानदार लय पकड़ी है, वहीं गुजरात की टीम अब भी अपनी पहली जीत की तलाश में है।
समीर रिजवी का रहा है दमदार प्रदर्शन (DC Vs GT Weather Report)
मौजूदा सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की सफलता के पीछे युवा बल्लेबाज समीर रिजवी का बड़ा हाथ है। जिन्होंने 2 मैचों में 160 रन ठोक दिए हैं। पिछले मैच में उनकी 90 रनों की पारी ने टीम को जीत दिलाई थी। दूसरी ओर गुजरात के लिए साई सुदर्शन (86 रन) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पा रहा है। राहुल तेवतिया, जोस बटलर और ग्लेन फिलिप्स जैसे फिनिशर्स का खामोश रहना गुजरात के लिए बड़ी चिंता है।

पिच से किसे मिलेगा फायदा
अरुण जेटली स्टेडियम की बाउंड्री छोटी हैं, जो इसे बल्लेबाजों के लिए परफेक्ट बनाती हैं। शुरुआती ओवरों में पिच पर असमान उछाल और थोड़ी धीमी गति देखी जा सकती है, जिससे स्ट्रोक खेलना मुश्किल होगा। एक बार सेट होने के बाद बल्लेबाज यहां जमकर रन कूट सकते हैं। ओस के प्रभाव को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी, क्योंकि बाद में लक्ष्य का पीछा करना आसान हो जाता है।
क्या मौसम बिगाड़ेगी मैच का मजा
मैच के दौरान दिल्ली का तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। दोपहर में बारिश की हल्की संभावना है, लेकिन शाम तक आसमान साफ होने की उम्मीद है। हालांकि, दिल्ली की हवा (AQI) एक बार फिर चुनौतीपूर्ण हो सकती है, जो हाल के मैचों में खिलाड़ियों के लिए सिरदर्द रही है। मैच से एक दिन पहले यानी मंगलवार को दिल्ली में झमाझम बारिश भी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications