Kal Ka Match Kon Jeeta 7 April: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान vs मुंबई इंडियंस
Kal Ka Match Kon Jeeta: गुवाहाटी में बारिश के कारण प्रभावित मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच को घटाकर 11-11 ओवर का कर दिया गया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत काफी आक्रामक रही और टीम ने छोटे मुकाबले का पूरा फायदा उठाने की कोशिश की। रॉयल्स ने 3 विकेट पर 150 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। मुंबई इंडियंस लक्ष्य का पीछा करते हुए मुकाबला हार गई। राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन लगातार तीसरी जीत दर्ज कर अंक तालिका में पहला स्थान प्राप्त कर लिया।
राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में नाबाद 77 रन बनाए। उनकी पारी में 10 चौके और 4 छक्के शामिल रहे, जिससे उन्होंने 240.62 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। शुरुआत से ही जायसवाल ने मुंबई के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और मैदान के चारों तरफ शॉट खेले।

दूसरे छोर पर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भी तूफानी अंदाज दिखाया। उन्होंने सिर्फ 14 गेंदों में 39 रन ठोक दिए, जिसमें 5 छक्के शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 278.57 का रहा, जो इस छोटे फॉर्मेट में बेहद अहम साबित हुआ। हालांकि, वह तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट हुए, गेंदबाज शार्दुल ठाकुर रहे।
विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके और 3 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें एएम गजनफर ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।
जवाब में खेलते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही, रिकल्टन 8 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद सूर्यकुमार यादव 6 और रोहित शर्मा 5 रन बनाकर चले गए। मुंबई इंडियंस ने अपने 3 विकेट महज 23 रन के कुल स्कोर पर गंवा दिए। यहां से मुंबई इंडियंस ने निरंतर विकेट गंवाए और राजस्थान ने शिकंजा कस दिया।
नमन धीर और रदरफर्ड ने जरूर उम्मीदें जगाई लेकिन दोनों जब 25-25 रन बनाकर आउट हो गए, तो राजस्थान रॉयल्स की जीत पक्की हो गई। मुंबई इंडियंस 9 विकेट पर 123 रनों का स्कोर बना पाई, राजस्थान रॉयल्स के लिए रवि बिश्नोई ने 2 विकेट झटके, संदीप और बर्गर ने भी 2-2 विकेट अपने नाम किए।












Click it and Unblock the Notifications