IPL फैंस के लिए खुशखबरी, आधी रात तक चलेगी दिल्ली मेट्रो, मैच के बाद घर जाने की टेंशन खत्म!
IPL 2026 DC vs GT: अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार यानी 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच मुकाबला खेला जाना है। इस मुकाबले के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने क्रिकेट फैंस को बड़ी राहत दी है। स्टेडियम से घर लौटने वाले फैंस की भारी भीड़ को देखते हुए मेट्रो ने अपनी सभी लाइनों पर आखिरी ट्रेन के समय में विस्तार किया है। अब फैंस मैच की आखिरी गेंद तक बिना किसी तनाव के लुत्फ उठा सकेंगे, क्योंकि कुछ रूट्स पर मेट्रो रात 2:20 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
दिल्ली मेट्रो के समय में बदलाव (IPL 2026 DC vs GT)
मैच खत्म होने के बाद अक्सर स्टेशन पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए DMRC ने रेड, येलो, ब्लू और पिंक समेत सभी प्रमुख कॉरिडोर पर समय बढ़ाया है। सबसे ज्यादा राहत मजेंटा लाइन (लाइन 8) पर दी गई है, जहां दीपाली चौक रूट के लिए आखिरी ट्रेन रात 02:20 बजे तक मिलेगी। पिंक लाइन 7 पर चुनिंदा रूट्स के लिए आखिरी ट्रेन रात 01:55 बजे उपलब्ध होगी।

मैच की वजह से DMRC ने लिया बड़ा फैसला
ग्रे लाइन पर रात 01:30 और ग्रीन लाइन पर रात 01:00 बजे तक सेवाएं मिलेंगी। फैंस की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो ने अपनी मुख्य लाइनों पर भी करीब 1 घंटे का विस्तार किया है। येलो लाइन (समयपुर बादली-हुडा सिटी सेंटर) रात 00:20 (12:20 AM) बजे तक मेट्रो चलेगी। DMRC ने स्पष्ट किया है कि यह समय वर्तमान अनुमान के आधार पर है। यदि मैच किसी कारण से लंबा खिंचता है या सुपर ओवर जैसी स्थिति आती है, तो आखिरी ट्रेन के समय में और भी बदलाव किया जा सकता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक घोषणाओं पर नजर रखें।
रेड लाइन (रिठाला-शहीद स्थल): रात 00:10 और 00:15 बजे तक।
ब्लू लाइन (द्वारका-नोएडा/वैशाली): रात 12:00 बजे तक।
वायलेट लाइन (कश्मीरी गेट-राजा नाहर सिंह): रात 00:25 बजे तक।












Click it and Unblock the Notifications