DC vs GT: डेविड मिलर नहीं, शुभमन गिल ने हराया दिल्ली कैपिटल्स को मैच, पूरी कहानी अब आई सामने
DC vs GT: डेविड मिलर को दिल्ली कैपिटल्स की हार का मुख्य दोषी माना जा रहा है। अंतिम दो गेंदों में एक रन नहीं बना पाने के कारण गुजरात टाइटंस को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। डेविड मिलर के पास पांचवीं गेंद पर मौका था लेकिन उन्होंने रन नहीं लेकर बड़ी गलती कर डाली।
अंतिम गेंद पर भी डेविड मिलर के पास मौका था लेकिन वह गेंद को मार नहीं पाए और कीपर जोस बटलर ने कुलदीप यादव को रन आउट कर दिल्ली को एक रन से जीत दिला दी। पांचवीं गेंद पर शॉट खेलकर रन नहीं लेने के कारण मिलर को हार का दोषी माना जा रहा है लेकिन यहां एक और फैक्टर है, जिसके ऊपर किसी का ध्यान ही नहीं गया।

दरअसल शुभमन गिल की रणनीति यहां काफी हद तक जीत के लिए जिम्मेदार है। प्रसिद्ध कृष्णा को अंतिम ओवर तक रखने की प्लानिंग थी, जो काम कर गई। हालांकि इस दौरान मैच रोमांचक स्थिति में आ गया लेकिन अंत में जीत गुजरात को मिली।
DC vs GT: कप्तान की रणनीति
जब पारी के 13 ओवर खत्म हुए थे, तब तक प्रसिद्ध कृष्णा के 3 ओवर खत्म हो गए थे और 15वें ओवर तक सभी चार ओवर खत्म करके कृष्णा को फ्री किया जा सकता था लेकिन गिल ने ऐसा नहीं किया और उनका अंतिम ओवर बचाकर रखा जो बाद में काम आया।
गिल को यह भी मालूम था कि प्रसिद्ध कृष्णा अंतिम ओवर में 13 रन बचा सकते हैं, वरना एक ओवर अशोक शर्मा का भी था। अंतिम ओवर में कृष्णा की गेंदों पर दो बाउंड्री भी आई लेकिन एक विकेट लेकर फिर से मैच गुजरात के पक्ष में कर दिया। विप्रज निगम का विकेट लेने में भी गिल की भूमिका रही, कैच उन्होंने ही पकड़ा था।
DC vs GT: मिलर को कैसे लगा झटका?
अंत में मिलर की गलती भी रही लेकिन वहां प्रसिद्ध कृष्णा की सुझबुझ काम आई। कृष्णा को फुल लेंथ गेंद पर छक्का पड़ा था, इसके बाद उन्होंने अगली दो गेंदों में अपनी रणनीति बदलते हुए मिलर को झटका दिया। मिलर आगे की गेंद के लिए तैयार थे लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने छोटी गेंदों का इस्तेमाल किया। अंतिम गेंद तो स्लो बाउंसर थी, जिसके लिए मिलर बिलकुल तैयार नहीं थे। इस तरह प्रसिद्ध कृष्णा के साथ गिल का दिमाग और रणनीति गुजरात की जीत में अहम भूमिका साबित हुए।












Click it and Unblock the Notifications