KKR vs LSG: क्या अर्जुन तेंदुलकर करेंगे आज लखनऊ के लिए डेब्यू? किन खिलाड़ियों को मिलेगी प्लेइंग 11 में जगह
KKR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला आज केकेआर के साथ कोलकाता में होना है। पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने जीत दर्ज की थी। आज एक बार फिर से ऋषभ पंत एंड कंपनी की प्लेइंग इलेवन पर नजर रहेगी। अर्जुन तेंदुलकर को लेकर भी सवाल है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि मैच के दौरान अर्जुन तेंदुलकर ड्रिंक्स लेकर जा रहे हैं। बाउंड्री के पास से निकलते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ है, जिसके बाद फैन्स की इच्छा उनको खेलते हुए देखने की है।

नेट अभ्यास में भी उनका वीडियो सामने आया है, जिसमें यॉर्कर गेंदों से ऋषभ पंत की हालत खराब कर देते हैं। अब सवाल यह है कि क्या आज वह केकेआर के खिलाफ मुकाबले के दौरान टीम के लिए खेलेंगे। लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ वह अपना पहला ही सीजन खेल रहे हैं।
अगर लखनऊ सुपर जायंट्स का टीम कॉम्बिनेशन देखा जाए, तो अर्जुन तेंदुलकर के लिए कोई जगह नहीं बन रही है। वह केकेआर के खिलाफ मैच के दौरान सिर्फ पानी पिलाते ही दिखाई देंगे। खेलने का मौका तो मिलता हुआ नजर नहीं आ रहा है। इसके पीछे कारण भी है।
KKR vs LSG: अर्जुन की जगह क्यों नहीं बनेगी?
मोहम्मद शमी, आवेश खान और प्रिंस यादव जैसे तेज गेंदबाज लखनऊ की टीम में रहने वाले हैं। उनके अलावा दिग्वेश राठी भी टीम में बतौर स्पिनर खेलने वाले हैं। इन सबको देखते हुए अर्जुन तेंदुलकर का नम्बर नहीं आएगा। शाहबाज अहमद ऑल राउंडर के तौर पर खेल सकते हैं। ऐसे में टीम की प्लेइंग इलेवन फुल है।
अर्जुन तेंदुलकर को इस बार भी बेंच गर्म करनी पड़ेगी। हालांकि इस सीजन उनका डेब्यू एक कंडीशन पर हो सकता है। अगर लखनऊ सुपर जायंट्स लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए धमाल मचा दे और प्लेऑफ़ का टिकट कटा ले, तो अंतिम लीग मैचों में अर्जुन को मौका मिल सकता है।
KKR vs LSG: लखनऊ की संभावित प्लेइंग इलेवन
एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, शाहबाज अहमद/एम सिद्धार्थ, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी












Click it and Unblock the Notifications