कोरोना से बेहाल यूपी में ब्लैक फंगस की दोहरी मार, सीएम योगी ने दिए ठोस रणनीति बनाने के निर्देश

लखनऊ। कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से बेहाल देश में एक नई जानलेवा बीमारी ने संकट को और बढ़ा दिया है। कोरोना संक्रमित मरीजों को ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) नाम की बीमारी हो रही है जिसमें आंखों की रोशनी भी जाने का खतरा रहता है। महाराष्ट्र, गुजरात जैसे अति प्रभावित राज्यों में ब्लैक फंगस के मरीज मिलने के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी लोग इसके शिकार हो रहे हैं। मेरठ में ब्लैक फंगस से ग्रस्त दो मरीज मिलने के बाद लखनऊ में भी तीन मरीजों में इस बीमारी की पुष्टि हुई है। लखनऊ के केजीएमयू में इन मरीजों का इलाज चल रहा है। कानपुर में ब्लैक फंगस के कई मरीज मिलने की खबरें हैं। कोरोना संक्रमण के बाद ब्लैक फंगस से भी मरीजों की जान जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्लैक फंगस से निपटने के लिए कारगर रणनीति बनाने के निर्देश अफसरों को दिए हैं।

Recommended Video

    Corona को मात देने वाले हो रहे Black Fungus का शिकार, जानिए इसके लक्षण और बचाव | वनइंडिया हिंदी
    Black fungus patients found in Uttar Pradesh

    ब्लैक फंगस बीमारी के बारे में केजीएमयू के डॉक्टर सूर्यकांत ने बताया है कि कोरोना वायरस से ग्रस्त होने के बाद नौ दिन बहुत महत्वपूर्ण हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण के साथ ब्लैक फंगस मरीज को होता है तो त्वचा के साथ-साथ आंख, नाक, फेफड़ा और ब्रेन को भी क्षति पहुंच सकता है। डॉक्टर सूर्यकांत ने कहा कि ब्लैक फंगस पहले से वातावरण में मौजूद है और इम्यूनिटी कमजोर होने पर इसकी चपेट में लोग आ सकते हैं।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ब्लैक फंगस मामले का संज्ञान लिया है और उन्होंने इसके लिए सतर्कता बरतने और ठोस रणनीति बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने अफसरों से ब्लैक फंगस से बचाव, इलाज और इससे निपटने की तैयारियों पर रिपोर्ट देने को कहा है। सीएम योगी ने बुधवार को टीम -9 के साथ प्रदेश में कोरोना के हालात पर समीक्षा बैठक की। उन्होंने बैठक में कहा कि ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की रणनीति के तहत प्रदेश के लोगों की जीवन और जीविका की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रयासरत है। कहा कि संक्रमण दर कम हो रहा है और रिकवरी दर दिन प्रतिदिन बेहतर रहा है। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 18,125 मरीज मिले हैं और 26,172 मरीज इस बीमारी से मुक्त हुए हैं। फिलहाल प्रदेश के करीब 2 लाख लोगों में यह वायरस एक्टिव है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+