झारखंड न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

ब्यूटी पार्लर में नौकरी के लिए गईं दो लड़िकयां, हर रोज होती थीं ग्राहकों के हैवानियत की शिकार

Google Oneindia News

रांची। झारखंड के गुमला जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां ब्यूटी पार्लर में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लड़कियों को पंजाब में देह व्यापार में धकेल दिया गया। मामला सामने तब आया जब दोनों लड़कियां आरोपियों के चंहगुल से निकलकर घर पहुंची। इसके बाद उन्होंने अपने साथ होने वाली हैवानियत के बारे में परिजनों को जानकारी दी। आरोपी लड़कियों की एक महिला रिश्तेदार और रांची के युवक का नाम सामने आ रहा है।

नौकरी के नाम पर दिया गया झांसा

नौकरी के नाम पर दिया गया झांसा

गुमला पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि दोनों लड़कियों में से एक लड़की बालिग है तो दूसरी लड़की अभी नाबालिग है। बताया जा रहा है कि महिला रिश्तेदार रांची के ब्यूटी पार्लर में अच्छी तनख्वाह पर काम दिलाने के बहाने दोनों लड़िकयों को रांची लेकर आई। वहां से महिला रिश्तेदार पंकज नाम के युवक के साथ तीनों जालंधर पहुंच गए।

हर रोज आते थे ग्राहक

हर रोज आते थे ग्राहक

हालांकि इस दौरान लड़कियों को बिल्कुल इस बात का अंदेशा नहीं था कि उनके साथ कुछ गलत होने वाला है। पंजाब पहुंचते ही दोनों लड़कियों को देव व्यापार कराने वालों के हवाले कर दिया गया। कीब 15 दिन तक घर में ग्राहक आते रहे और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाते रहे। इसके बाद दोनों लड़कियों को महिला जालंधर से हटकर दस मोहल्ला लेकर चले गए। यहां भी लगभग 15 दिनों तक उनसे देह व्यापार करवाया गया।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

पुलिस कर रही है मामले की जांच

हालांकि जब शारीरिक शोषण बढ़ गया तो लड़कियों ने विरोध करना शुरू कर दिया। इस दौरान उनको मारा-पीटा भी गया। किसी तरह उनके चंगुल से बचकर दोनों लड़कियां अपने गांव पहुंची। गुरुवार दोपहर बाद कुछ युवाओं के साथ दोनों बच्चियां एसपी अंजनी कुमार झा के यहां पहुंची और उन्हें अपने साथ हुए शोषण से अवगत कराया। इसके बाद दोनों को अहातू थाना गुमला भेजा गया, जहां पुलिस ने दोनों के बयानों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

English summary
jharkhand gumla two girls trapped in human trafficking and they rescued
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X