झारखंड हाईकोर्ट में असिस्टेंट के 410 पदों पर निकली भर्ती, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी, ऐसे करें अप्लाई

Jharkhand High Court Vacancy 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे वैसे अभ्यर्थी जिन्होंने एलएलबी या स्नातक पास किया है उनके लिए एक शानदार अवसर है। एलएलबी या स्नातक पास अभ्यर्थियों के लिए झारखंड हाईकोर्ट में नौकरी पाने का एक बढ़िया मौका है।

झारखंड हाईकोर्ट ने असिस्टेंट/क्लर्क के 410 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। विज्ञजन के अनुसार इन पदों पर भर्ती के लिए बुधवार, 10 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। झारखंड हाईकोर्ट की इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप और शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
यह भी देखें: Delhi Jal Board Recruitment: दिल्ली जल बोर्ड में जूनियर असिस्टेंट के 760 पद खाली, जल्द होगी भर्ती, देखें डिटेल

Sarkari Naukari

झारखंड हाईकोर्ट ने इस भर्ती के लिए 7 अप्रैल 2024 को विज्ञापन जारी किया था। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने से पहले आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए योगयता और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी चेक करने की सलाह है। झारखंड हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया के लिए जारी नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।

झारखंड हाईकोर्ट भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तारीख:
आवेदन शुरू करने की तिथि: 10 अप्रैल 2024
आवेदन की अंतिम तिथि: 09 मई 2024
यह भी देखें: DSSSB Recruitment: टीचिंग-नॉन टीचिंग सहित 2000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

कुल पद: 410

पदों का विवरण:
अनारक्षित -130 पद,
एससी - 58 पद,
एसटी - 143 पद,
बीसी-I - 38 पद,
बीसी-II - 14
ईडब्ल्यूएस - 27 पद

आवेदन शुल्क:
झारखंड हाईकोर्ट की इस वैकेंसी के लिए अभ्यर्थियों को 500 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी वर्ग के आवेदकों को 125 रुपए और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है।

वेतनमान: 25,500-81,100 रुपए प्रतिमाह
आयु सीमा: 21 से 35 वर्ष
आरक्षित वर्ग को कोई छूट नहीं मिलेगी।
यह भी देखें: NVS Recruitment: नवोदय विद्यालय में नॉन-टीचिंग स्टाफ के 1377 पदों पर निकली भर्ती, देखें पूरी डिटेल्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+