झारखंड के दुमका में उस रात क्या हुआ? जब सहम गई स्पैनिश महिला, विदेशी जोड़े ने Video में बताया
झारखंड के दुमका जिले में एक विदेशी पर्यटक के साथ सात लोगों द्वारा सामूहिक बलात्कार की दर्दनाक घटना को घटे हुए एक महीने से अधिक समय बीत चुका है। स्पेन के रहने वाले विसेंट और ब्राज़ील की फ़र्नांडा ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया है जिसमें इस दर्दनाक घटना का जिक्र किया गया है। अपने यूट्यूब चैनल 'अराउंड द वर्ल्ड विसेंट वाई फर्नांडा' पर अपलोड किए गए 59 मिनट के वीडियो में, जोड़े ने घटना के बारे में बात की और झारखंड में घटनास्थल से फुटेज साझा किया।
स्पेन के रहने वाले विसेंट और ब्राज़ील की फर्नांडा ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया है जिसमें इस घटना से पहले और उसके बाद की घटनाओं का जिक्र है। पीड़ित स्पैनिश जोड़े ने इस वीडियो को यूट्यूब चैनल 'अराउंड द वर्ल्ड विसेंट वाई फर्नांडा' पर अपलोड किया। जिसमें उन्होंने घटना के विषय में बात की है। 59 मिनट के इस वीडियो घटना स्थल के फुटेज भी साझा किए गए हैं।

वीडियो में क्या बताया?
वीडियो में स्पैनिश जोड़े ने झारखंड में अपने कैंप में हुई घटना का जिक्र किया। उन्होंने उन लोगों के बारे में भी बात की जिनकी घटना वाली रात से पहले दिन में उनकी मुलाकात हुई थी। पीड़ित महिला पर्यटक फर्नांडा ने बताया कि जिन लोगों से मुलाकात हुई उनमें से दो उन हमला किया था। विंसेट ने हमलावरों में से एक की पहचान भी उजागर की। उन्होंने बताया कि जब फर्नांडा मूंगफली खा रही थी तो एक आदमी उसके पास आया और बिना अनुमति के मूंगफली खाने लगा।
वीडियो में विसेंट ने आगे कहा, "भारत में गाड़ी चलाना वाकई खतरनाक है लेकिन रात में दुर्घटना होने की संभावना काफी बढ़ जाती है, यही एक कारण था कि हमने शिविर लगाने का फैसला किया।"
वीडियो में विसेंट ने अपने जीवन के भयानक 3 घंटों' को याद किया और कहा, "सब कुछ रात 8 बजे के आसपास शुरू होता और रात 11 बजे समाप्त हुआ...मुझे लगा कि फर्नांडा मर गई है...मैंने उठकर उसकी ओर दौड़ने की कोशिश की लेकिन मेरे हाथ बंधे हुए थे...। सात लोगों ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया, उन्होंने उसे मारा। उन्होंने मुझे कई बार हेलमेट से मारा, लात मारी, पत्थरों से मुझ पर हमला किया।"
बता दें कि झारखंड में स्पैनिश पर्यटक के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में पीड़िता को 10 लाख का मुआवजा भी दिलाया गया है। राज्य के दुमका जिले में इस घटना को हुए एक महीने से अधिक का समय बीच चुका है।












Click it and Unblock the Notifications