PM मोदी के विजन के साथ विकास का भागीदार बन रहा झारखंड, हाईवे-यातायात की सुविधाओं से उन्नति को लगे पंख

Jharkhand News: वन और खनिज संपदा से भरपूर झारखंड का प्राकृतिक सौंदर्य अनुपम है। यहां के घने जंगल प्रदेश की करीब 29 प्रतिशत भूमि क्षेत्र को कवर करते हैं।

79 हजार 714 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला ये सुंदर प्रदेश अपने आप में बेहद खास है। केंद्र सरकार के सहयोग से बीते वर्षों में झारखंड की विकास यात्रा तेज गति से आगे बढ़ रही है।

Jharkhand News

झारखंड के आर्थिक, औद्योगिक तथा समाजिक-सांस्कृतिक विकास को बल देने और बेहतर यातायात सुविधाओं के लिए विगत 10 वर्षों में प्रदेश को कई विकास परियोजनाओं की सौगात मिली है। मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को सशक्त करते हुए राज्य में सड़कों पुलों और राजमार्गों के विकास को गति दी जा रही है।

राष्ट्रीय राजमार्ग 2 के गोरहर से बड़वा अड्डा तक 6 लेन हाईवे बने हैं, वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग 2 में रांची से शहरबेड़ा तक बना चार लेन हाईवे और राष्ट्रीय राजमार्ग 32 के राजगंज-चास-पश्चिम बंगाल सीमा तक का चौड़ीकरण हुआ है, जिससे प्रदेश के अवसंरचनात्मक ढांचे का तेज विकास हो रहा है।

केंद्र सरकार की इन सौगातों से झारखंड के समग्र विकास को मिली नई दिशा

केंद्र सरकार की ओर से झारखंड को दी गई इन उपहारों ने राज्य के समग्र विकास को नई दिशा देने के साथ-साथ यहां के लोगों का जीवन बेहतर और सशक्त बनाया है।

झारखंड देश के सबसे व्यस्त हाईवे ट्रैफिक खंडों में से एक है। यह खंड रणनीतिक और आर्थिक दृष्टि से भी बहुत महत्‍वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस खंड के चौड़ीकरण की आधारशिला जुलाई 2022 में रखी थी।

इससे ना सिर्फ झारखंड के लोगों को बड़ी राहत मिली है, बल्कि दिल्ली से कोलकाता जाने वाले यात्रियों के लिए भी बड़ी आसानी हो गयी है। यात्रा का समय कम होने के साथ-साथ यह आनंददायक भी हो गया है।

प्रदेश को मिल रहा है राजमार्गों के चौड़ीकरण का लाभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में झारखंड में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। 2023 में केंद्र सरकार ने झारखंड को 10 विशाल राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना की सौगात दी। राज्य में 3843 करोड़ रुपये की लागत से एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें रांची जमशेदपुर एक्सप्रेस-वे भी शामिल है।

झारखंड के लिए यह परियोजना काफी महत्वपूर्ण है। ये एक्सप्रेस-वे राज्य के 3 मुख्य शहरों रांची, धनबाद और जमशेदपुर के बीच यातायात सुविधा को और बेहतर बना देगा। ये एक्सप्रेस-वे जमशेदपुर-धनबाद के बीच 84 गांव से होकर गुजरेगा।

रांची और जमशेदपुर के बीच सफर करने में अभी 5 घंटे का समय लगता है लेकिन एक्सप्रेस-वे बन जाने से यह सफर महज 2 घंटे में पूरा कर लिया जाएगा। रांची जमशेदपुर एक्सप्रेस-वे बनने से पश्चिम बंगाम और ओडिशा से भी झारखंड का यातायात संपर्क बेहतर होगा।

रांची जमशेदपुर एक्सप्रेस-वे लोगों दे रहा बड़ी राहत

रांची जमशेदपुर एक्सप्रेस वे के अलावा झारखंड और खासकर रांची के लोगों को बड़ी राहत देते हुए कचहरी चौक से पिस्का चौक तक एलिवेटेड रोड का भी निर्माण करवाया जा रहा है। इससे रांची लोगों को जाम से राहत मिलेगी और आने-जाने में समय की भी बचत होगी।

केंद्र सरकार ने झारखंड के लोगों को एक और बड़ी सौगात देते हुए 690 करोड़ की लागत से एनएच-18 पर पारडीह काली मंदिर से बालीगुमा तक बनने वाले फोरलेन एलिवेटेड कारिडोर सड़क निर्माण को भी हरी झंडी दे दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच से झारखंड सर्वांगिण और समावेशी विकास का साक्षी बन रहा है। 21वीं सदी के भारत के लिए देश के हर कोने में अभूतपूर्व गति से मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी वाले इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हो रहा है। पूर्वोदय से भारत उदय के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के साथ झारखंड भी विकास का भागीदार बन रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+