400 पार का नारा फ़र्ज़ी है, उन्हें ताड़ी पार कहिये, इंडी गठबंधन की महारैली में बोले संजय सिंह
Sanjay Singh AAP: झारखंड के रांची में रविवार को इंडी गठबंधन की बड़ी रैली हो रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा की तरफ से प्रभात तारा मैदान में उलगुलान न्याय महारैली का आयोजन किया गया है। इस रैली में इंडिया गठबंधन में शामिल सभी दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया। उलगुलान न्याय रैली' में विपक्ष के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। रैली में शामिल हुए आप सांसद संजय सिंह ने भी आक्रामक शैली में भाषण दिया।

उलगुलान न्याय महारैली में अपने उद्बोधन के दौरान आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा संविधान में बदलाव चाहती है। देश बाबा साहेब के संविधान को मानता है जबकि भारतीय जनता पार्टी नागपुर के संविधान को मानती है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि एक भी भ्रष्टाचारी को नहीं छोड़ूंगा, वह इसलिए कहते हैं कि वह सभी ऐसे नेताओं को भाजपा में शामिल कर लेंगे। संजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने महंगाई आसमान पर पहुंचा दी है। आज केंद्र सरकार और बीजेपी ने सब कुछ गौतम अडानी को सौंप दिया है।
संजय सिंह ने कहा कि 'भारत गठबंधन भारत के लिए काम करेगा और मोदी जी अडानी के लिए काम करेंगे...भाजपा ने बंगाल में '400 पार', '200 पार', दिल्ली में '35 पार', झारखंड में '65 पार' जैसे नारे देकर लोगों को गुमराह किया। '400 पार' का नारा फ़र्ज़ी है। इस बार आपको उन्हें 'ताड़ी पार, ताड़ी पार' कहना चाहिए।
यह भी पढ़ें तिहाड़ जेल की रिपोर्ट झूठ का पुलिंदा, AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने केजरीवाल की मेडिकल रिपोर्ट पर उठाये सवालd












Click it and Unblock the Notifications