कांग्रेस ने जारी की एक और कैंडिडेट लिस्ट, आंध्र की 9 और झारखंड की 2 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश और झारखंड के लिए लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पार्टी ने आंध्र प्रदेश में 9 और झारखंड में 2 लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।
इसके साथ ही कांग्रेस ने झारखंड के गोड्डा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बदल दिया है। पार्टी ने यहां से दीपिका सिंह पांडे को टिकट दिया था। अब इसे बदलकर प्रदीप यादव को पार्टी ने सिंबल दिया है।

प्रदीप यादव को टिकट नहीं मिलने के कारण ही उनके समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही थी। जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश प्रभारी और झारखंड प्रभारी के खिलाफ नाराजगी दिखाई जा रही थी।
आपको बता दें कि प्रदीप यादव ने पिछली बार लोकसभा चुनाव में जेवीएम की टिकट से गोड्डा से चुनाव लड़ा था। बाद में जेवीएम का भाजपा में विलय हो गया। इसके बाद प्रदीप ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।
प्रदीप को उम्मीद थी कि उन्हें कांग्रेस गोड्डा से टिकट देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ था। कांग्रेस ने पार्टी की पुरानी नेता रहीं दीपिका पांडेय को तरजीह दी थी। लेकिन अब पार्टी ने अपना फैसला बदल दिया है।
कांग्रेस ने रांची से यशस्विनी सहाय को प्रत्याशी बनाया है। यशस्विनी पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी हैं।BJP ने झारखंड के गोड्डा लोकसभा सीट से निशिकांत दूबे को टिकट दिया है। वहीं रांची लोकसभा सीट पर बीजेपी ने संजय सेठ के चुनावी मैदान में उतारा है।












Click it and Unblock the Notifications