VIDEO: झारखंड में इंडिया ब्लॉक की महारैली में हंगामा, आपस में भिड़े दो गुट, जमकर चलीं कुर्सियां
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का पहला चरण संपन्न हो चुका है। कई क्षेत्रों में इस दौरान पिछले चुनाव से कम वोटिंग प्रतिशत देखने को मिली। जिसके बाद पार्टियां और ज्यादा जोर-शोर से प्रचार अभियान में जुट गई हैं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक ने झारखंड की राजधानी रांची में महारैली का आयोजन हुआ।
रांची के उलगुलान में रविवार, 21 अप्रैल को विपक्षी दलों की महारैली से पहले जमकर हंगामा हुआ। रैली से पहले दो गुटों के कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हाथापाई हुई। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी। पुलिस बल दोनों दलों की लड़ाई के बीच, बीच बचाव करते नजर आ रहे हैं।
यह भी देखें: 'चोम्बू' पर भिड़ी भाजपा-कांग्रेस, पीएम की रैली में दिखा विपक्ष का 'खाली लोटे' वाला विज्ञापन, BJP ने किया पलटवार

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने इस हंगामे का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कार्यकर्ता एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकते,लड़ते, बहस और हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक कार्यकर्ता के सिर से खून निकलता भी दिख रहा है।
VIDEO | Ulgulan Nyay rally: Ruckus erupted during INDIA bloc’s rally in Ranchi, Jharkhand earlier today.
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/dmTl39mrXq
— Press Trust of India (@PTI_News) April 21, 2024
दिग्गज नेता हुए इस महारैली में शामिल
कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, राजद के लालू प्रसाद, एनसी के फारूक अब्दुल्ला, सपा के अखिलेश यादव और जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल सहित 14 राजनीतिक दलों के नेता विपक्षी इंडिया ब्लॉक के 'उलगुलान न्याय' में भाग लिया।
मौजूदा चुनावों के बीच हो रही इस रैली में 5 लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दावा किया कि रैली के दौरान केंद्र का 'तानाशाही रवैया' उजागर होगा।
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता, तेजस्वी यादव, जेएमएम की नेता और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने रैली के दौरान बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। सुनीता केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा, "भाजपा सरकार मेरे पति अरविंद केजरीवाल को मारना चाहती है; जेल में उन्हें इंसुलिन नहीं मिल रहा है।"
यह भी देखें: Ulgulan Nyay Rally: रांची में आज 'इंडी' गठबंधन की रैली, सुनीता केजरीवाल, कल्पना सोरेन रहेंगी मौजूद












Click it and Unblock the Notifications