'कल्पना सोरेन के लिए CM चंपई से खाली कराई जा रही कुर्सी', MP निशिकांत दुबे का बड़ा दावा
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने झारखंड की झामुमो सरकार को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा गठबंधन की सरकार में कुछ ठीक नहीं है। बीजेपी नेता ने कहा कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने सीएम चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने को कहा है। एमएलए निशिकांत ने ये भी दावा किया कि अब हेमंत सोरेन झारखंड के सीएम की कुर्सी पर खुद अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को बैठाना चाहते हैं।

वहीं कांग्रेस ने भी इससे पहले हेमंत सोरेन को निशाने पर लिया। कांग्रेस के महासचिव व झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम मैटेरियल बताते हुए कहा कि, बीजेपी को राजनीतिक नेताओं के साथ हुए अपने अन्याय की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
बीजेपी को निसाने पर लेते हुए गुलाम अहमद मीर ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि सोरेन की गिरफ्तारी के बाद 'इंडिया' गठबंधन झारखंड में कमजोर नहीं हुआ है। यहां लोकसभा चुनाव आईएनडीआईए जीत दर्ज करेगा। एक बयान में गुलाम अहमद मीर ने कहा कि झारखंड के पूर्व सीएम
'खेला होबे'
सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के लिए चंपई सोरेन को सीएम का पद छोड़ने का फरमान जारी किया है। उन्होंने कहा, "पिछले 2 दिन झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन किसी सरकारी या पार्टी के कार्यक्रम में नज़र नहीं आ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें कल्पना सोरेन के लिए मुख्यमंत्री छोड़ने का फरमान जारी किया है। सीता सोरेन,लोबिन व चमरा लिंडा ने निर्णय ले लिया है, खेला होबे?"












Click it and Unblock the Notifications