मेरे पति को जेल में मारना चाहते हैं, INDIA Alliance Rally में बोलीं सुनीता केजरीवाल

INDIA Alliance Rally in Ranchi: झारखंड के रांची में रविवार को इंडी गठबंधन की बड़ी रैली हो रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा की तरफ से प्रभात तारा मैदान में उलगुलान न्याय महारैली का आयोजन किया गया है। इस रैली में इंडिया गठबंधन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने भी हिस्सा लिया।

sunita
इंडिया गठबंधन की रांची में आयोजित उलगुलान न्याय रैली से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मेरे पति को जेल में मारने की साजिश की जा रही है. उन्हें इंसुलिन नहीं दी जा रही. सुनीता केजरीवाल ने ये भी कहा कि उनके एक-एक निवाले पर नजर रखी जा रही है।

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि मेरे पति का क्या यह कसूर है कि उन्होंने अच्छे स्कूल बनाए और लोगों की सेवा की है? अरविंद ने जब आईआईटी पास किया, तो उनके सारे दोस्त देश के बाहर बढ़िया कमाई करने चले गए। जब हमारी जब शादी तय हुई, तब अरविंद केजरीवाल जी का एक ही सवाल था। मुझे समाज सेवा करनी है, आपको कोई समस्या तो नहीं है। बताइये ऐसे लोग को बीजेपी ने जेल में डाल दिया है।

सुनीता केजरीवाल ने इंडी गठबंधन के मंच से कहा कि अभी अरविंद केजरीवाल के खाने पर कैमरा लगाया गया है। एक एक निवाले पर नज़र रखी जा रही है। उन्हें जेल में इंसुलिन नहीं दे रहे है, 12 वर्ष से वो ले रहे हैं, लेकिन ये लोग उन्हें मारना चाहते हैं। सुनीता ने कहा कि जेल में भी केजरीवाल को भारत माता की चिंता है। अगर इस बार आप इंडिया गठबंधन को मौका देते हैं, तो अपने देश को बहुत महान बनायेंगे।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जनता के हक के लिए कई आंदोलन किए है। साल 2006 में उन्होंने नौकरी छोड़ करकर झुग्गी बस्ती में काम करना शुरू किया। दो बार लंबा लंबा अनशन किया,वह शुगर के मरीज हैं। डॉक्टरों ने मना किया, लेकिन केजरीवाल नही माने। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को सत्ता से कोई मोह नहीं उन्हे देश को नंबर-1 बनाना है।

यह भी पढ़ें 400 पार का नारा फ़र्ज़ी है, उन्हें ताड़ी पार कहिये, इंडी गठबंधन की महारैली में बोले संजय सिंह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+