पीरियड्स के दर्द की वजह से दवा नहीं ला पा रही थी महिला, स्विगी डिलीवरी एजेंट ने की मदद, इंटरनेट पर कहानी वायरल
Kindness of Swiggy Delivery Agent: झारखंड की राजधानी रांची की एक लड़की ने स्विगी फूड डिलीवरी एजेंट की तारीफ करते हुए उसके दवा लाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। युवती ने फोटो शेयर करते हुए अपनी पीड़ा बताई, जिसके पढ़ने के बाद यूजर भी फूड डिलीवरी एजेंट की तारीफ करते नहीं थक रहे।
दरअसल, महिला को 'तेज ऐंठन' महसूस हो रही थी, लेकिन वो पेनकिलर लेने के लिए फार्मेसी तक नहीं जा पा रही थी। इसलिए जब उन्होंने स्विगी से खाना ऑर्डर किया और डिलीवरी एजेंट से पूछा कि क्या वो उसके लिए दवा भी खरीदकर ला सकते हैं। जिसके बाद शख्स ने महिला की मदद करते हुए उनको दवा भी पहुंचाई।

डिलीवरी एजेंट से लड़की ने मांगी मदद
रांची की रहने वाली नंदिता ने बताया कि उनका 'तेज ऐंठन' महसूस हो रही थी, लेकिन वो फार्मेसी तक नहीं जा सकती थी। क्योंकि उनके एरिया में ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस काम नहीं कर रही थीं, इसलिए उन्होंने स्विगी से खाना ऑर्डर किया और डिलीवरी एजेंट से मेफ्टल-स्पास टेबलेट का एक पत्ता लाने की रिक्वेस्ट की, जिसके बाद डिलीवरी एजेंट ने जरूरतमंद की मदद करते हुए अपना पूरा प्रयास किया।
दवा की फोटो पोस्ट करते हुए बताई स्टोरी
दवा की फोटो पोस्ट करते हुए यूजर @NandiniRavita ने एक्स पर लिखा- "मुझे तेज ऐंठन थी और मैं मेडिकल स्टोर तक नहीं जा सकती थी, इसलिए स्विगी से खाना ऑर्डर कर दिया और डिलीवरी एजेंट से पूछा कि क्या वह मेरे लिए दवा खरीद सकता है। वह वास्तव में इतना दयालु था कि उसने मुझे लाकर दिया। मैंने उसे टिप देना और उसकी दयालुता के लिए धन्यवाद देना सुनिश्चित किया।
एक्स पर शेयर की गई तस्वीर के मुताबिक, नंदिनी ने रात 10:58 बजे एक रेस्तरां से खाना ऑर्डर किया। उन्होंने उस दवा की फोटो भी साझा की, जो डिलीवरी एजेंट ने उनके लिए ली थी। बता दें कि मेफ्टल-स्पैस टैबलेट का यूज पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए किया जाता है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल
नंदिनी की पोस्ट तेजी से वायरल हो गई, जिस पर कई लोगों ने रिएक्शन दिए। 21 अप्रैल को साझा की गई पोस्ट को अब तक 1.38 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और संख्या अभी भी बढ़ रही है। कई लोग अपने विचार साझा करने के लिए कमेंट कर रहे हैं।
लोगों ने दवा को लेकर चेताया
ज्यादातर यूजर्स ने इस हेल्प के लिए डिलीवरी एजेंट की सराहना की, जबकि कई लोगों ने मेफ्टाल-स्पास टेबलेट के बारे में अलर्ट भी किया। बता दें कि नवंबर 2023 में भारत सरकार ने पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक आम दवा मेफ्टाल-स्पास के बारे में अलर्ट जारी किया।
खतरनाक हो सकती है ये दवा?
भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) ने लोगों को आगाह किया है कि वे दवा लेने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श लें, क्योंकि इसमें मेफेनैमिक एसिड होता है, जो ड्रेस सिंड्रोम जैसी प्रतिकूल प्रतिक्रियाओं को ट्रिगर कर सकता है। मालूम हो कि ड्रेस सिंड्रोम एक गंभीर चिकित्सा स्थिति है, जो त्वचा पर लाल चकत्ते, हाई बॉडी टेंपरेचर, सूजन लिम्फ नोड्स और लिवर, किडनी और हर्ट जैसे कई अंदरूनी अंग की क्षति का कारण बन सकती है।












Click it and Unblock the Notifications