धुंध और प्रदूषण की वजह से बढ़ रही हैं यौन समस्याएं ? कुछ उदाहरण तो भयावह हैं
दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए वायु प्रदूषण और स्मॉग की समस्या अब आम हो चुकी है। हाल ही में महाराष्ट्र को लेकर भी एक काफी गंभीर रिपोर्ट आई है। इसके चलते बच्चे बीमार हो रहे हैं, बुजुर्गों की सेहत बिगड़ रही है। कुछ शोध में दावा किया गया है कि वायु प्रदूषण का असर इतना खतरनाक है कि हार्ट अटैक तक की नौबत आ सकती है। लेकिन, एक बहुत बड़ी समस्या पर लोगों को ध्यान बहुत कम जा रहा है। इसकी वजह से लोगों का निजी जीवन तबाह होने लगा है। गंभीर यौन समस्याएं शुरू हो गई हैं।

धुंध और प्रदूषण की वजह से बढ़ रही हैं यौन समस्याएं
दिल्ली-एनसीआर वाले प्रदूषण और धुंध की वजह से परेशान हैं। डॉक्टरों के पास आंख, गले, सांस और फेफड़ों की समस्या लेकर पहुंचने वाले लोगों की तादाद बढ़ गई है। लेकिन, कुछ एक्सपर्ट का कहना है कि धुंध और प्रदूषण की वजह से आपकी सेहत तो खतरे में है ही, आपका यौन जीवन भी तबाह होने की हालत में पहुंच सकता है। प्रदूषण का प्रजनन क्षमता पर भी असर पड़ सकता है, यह बात तो पहले से कही जाती है। लेकिन, अब कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि smog (धुंध या कोहरे) की वजह से आपका अंतरंग जीवन पूरी तरह से हिल सकता है। कुछ एक्सपर्ट का बताना है कि स्मॉग और प्रदूषण की वजह से यौन जीवन इस तरह से प्रभावित हो सकता है-
- महिलाओं में कामेच्छा (libido)का कम हो जाना
- पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन
- testosterone और oestrogen के स्तर में कमी
- प्रदूषण की वजह से मां की पेट में पल रहे बच्चे पर भी विपरीत असर पड़ सकता है।

वायु प्रदूषण की वजह से पुरुषों को है यह खतरा
2019 में जर्नल ऑफ सेक्सुअल मेडिसिन में एक शोध प्रकाशित हो चुका है कि कार से निकलने वाले धुएं की वजह से इरेक्टाइल डिस्फंक्शन के मामले बढ़ने लगते हैं। क्योंकि, वायु प्रदूषण के चलते जहरीले कण सांसों के माध्यम से नसों में पहुंचकर रक्त वाहिकाओं में सूजन पैदा करने लगते हैं। इसकी वजह से पुरुषों के प्राइवेट पार्ट तक ऑक्सीजन पहुंचने में रुकावटें पैदा होती हैं, जिसके चलते यौन उत्तेजना और क्षमता बहुत ही बुरी तरह से प्रभावित होने लगती है।

प्रजनन क्षमता भी होने लग सकती है प्रभावित-एक्सपर्ट
यही नहीं विशेषज्ञों की राय है कि पार्टिकुलेट मैटर (PM) में मौजूद पारा, लेड कैडमियम और पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन की वजह से हार्मोनल संतुलन बिगड़ने लगता है। इसके चलते पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या घटने लगती है और उनकी गतिशीलता भी कम हो जाती है। वहीं, वाहनों के धुएं से निकलने वाले नाइट्रस ऑक्साइड के चलते इरेक्टाइटल टिशू की स्थिति और भी बद से बदतर होने लगती है। इससे महिलाएं भी कामोत्तेजना में भारी कमी महसूस करने लगती हैं। लेकिन, धुंध और प्रदूषण यौन समस्या को सिर्फ इतने तक ही प्रभावित नहीं करते हैं, इसकी वजह से कई तरह की और दिक्कतें भी महसूस की जा रही हैं।

इन वजहों से भी प्रभावित हो सकता है यौन जीवन
प्रदूषण की वजह से प्राइवेट पार्ट से जुड़ी सीधी समस्याओं के अलावा कई और चीजें हैं, जिससे कामेच्छा (libido) प्रभावित हो सकती है। प्रदूषण लोगों को इस हद तक परेशान कर सकता है कि इसके चलते पैदा हुए तनावों की वजह से इंसान यौन जीवन ओर सोचना ही कम करने लगता है। इसके अलावा अगर व्यक्ति आंख, नाक और सांस की तकलीफों से परेशान है तो भी उसकी यौन भावना कम होने लगती है। खासकर दिल्ली-एनसीआर में जिस स्तर का प्रदूषण हो रहा है, यह किसी के हंसते-खेलते यौन जीवन को पूरी तरह से तबाह कर सकता है।

प्रदूषण और धुंध से बचने के क्या उपाय हैं ?
दिल्ली और एनसीआर में पिछले कुछ वर्षों से नवंबर में जो हालात पैदा हो रहे हैं, उससे छुटकारा पाना आम लोगों के हाथों में तो नहीं है, लेकिन इससे बचाव के उपाय अपनाकर इसके असर को काफी हद तक कम किया जा सकता है:-
- N95 और फिल्टर मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए
- घरों-दफ्तरों में एयर प्यूरीफायर का उपयोग कर सकते हैं।
- इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए citrus फल, विटामिट सी-से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
- जितना हो सके घरों के अंदर रहने की कोशिश करें।
- घर के अंदर ही व्यायाम और योग करें। खुली जगह में ऐसा करने से पूरी तरह बचें।

ध्यान रखिए:-
इस आर्टिकल में ऊपर जो भी सुझाव दिए गए हैं, वह विशेषज्ञों की ओर से उपलब्ध करवाई गई सामान्य जानकारी पर आधारित है और इसका मकसद सिर्फ आप तक सूचना पहुंचाने तक है। इसे पेशेवर स्वास्थ्य विशेषज्ञ के मेडिकल एडवाइस के रूप में नहीं लेना चाहिए। कोई भी स्वास्थ्य समस्या महसूस हो तो फौरन किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- Delhi Pollution: दिल्ली में खुले स्कूल, बच्चे खुश लेकिन राजधानी की हवा आज भी प्रदूषित
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications