'आंख-मुंह कितने सेंटीमीटर खोल सकते हैं?' शंकराचार्य पर पाबंदी देख भड़के अखिलेश! बताया सनातन का अपमान
लखनऊ में ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी है। लखनऊ विकास प्राधिकरण की स्मारक समिति और पुलिस ने आयोजन के लिए कुल 26 शर्तें तय की हैं। इस फैसले पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव A(khilesh Yadav) ने सरकार पर तंज कसते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है।
सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जब किसी को कोई कार्यक्रम पसंद नहीं आता, तो वह उस पर शर्तों का अंबार लगा देता है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि अगर इतनी पाबंदियां लगानी ही थीं तो यह भी तय कर दिया जाता कि आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर तक खोले जा सकते हैं।

सनातन के अपमान का लगाया आरोप
सपा प्रमुख ने अपने पोस्ट में लिखा कि अगर भाजपा सनातन परंपरा का सम्मान नहीं कर सकती, तो कम से कम उसका अपमान भी नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार एक खास समाज के सम्मान को ठेस पहुंचा रही है और यह बात उस समाज के लोग भी समझ रहे हैं।
भाजपा नेताओं पर भी साधा निशाना
अखिलेश यादव ने कहा कि इस मुद्दे पर भाजपा के कई मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि खुलकर बोलने से बच रहे हैं। उनके मुताबिक अपने ही समाज के सम्मान के सवाल पर चुप रहने वाले ऐसे नेता धीरे-धीरे जनता के बीच अपनी साख खो रहे हैं और आने वाले चुनाव में जनता उन्हें सबक सिखाएगी।
कोविड नियमों को लेकर भी उठाए सवाल
सपा प्रमुख ने अपने पोस्ट में कोविड-19 नियमों को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि अगर कोविड-19 अभी भी लागू है तो सरकार बताए कि आखिरी बार किसी सरकारी बैठक या भाजपा के आयोजन में इन नियमों का पालन कब हुआ था। उन्होंने यह भी तंज किया कि क्या भाजपा और उसके सहयोगियों की बंद कमरों में होने वाली बैठकों में भी ये नियम लागू होते हैं।
'अतार्किक बंदिशें कमजोर सत्ता की पहचान'
अखिलेश यादव ने कहा कि इस तरह की अतार्किक बंदिशें लगाना कमजोर सरकार की पहचान होती है। उन्होंने इस फैसले को निंदनीय और घोर आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को ऐसे फैसलों से बचना चाहिए।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications