LPG crisis Banglore: एलपीजी की किल्लत से बेंगलुरु में हाहाकार, आजादी के पहले के रेस्तरां पर मंडराया खतरा?

LPG crisis Banglore: भारत से हजारों किलोमीटर दूर ईरान में चल रही जंग का असर अब इंडिया के किचन- होटलों और रेस्टोरेंट में भी महसूस किया जा रहा है, जो कमर्शियल LPG सिलेंडर पर बहुत ज़्यादा निर्भर हैं। होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से LPG कुकिंग गैस की कमी हो गई है, जिसके बाद बेंगलुरु में हाय-तौबा मच गई है। बेंगलुरु में कई रेस्टोरेंट को मेन्यू में बदलाव करने पड़ रहे हैं, उनके बंद होने का खतरा मंडरा रहा है।

सरकार भले ही LPG की पैनिक-बाइंग और ब्लैक-मार्केटिंग को रोकने के लिए कदम उठा रही है लेकिन देश भर के रेस्टोरेंट और होटल मालिकों को कमर्शियल सिलेंडर की कमी का बहुत बुरा असर पड़ा है, क्योंकि अधिकारी घरेलू गैस सप्लाई को प्राथमिकता दे रहे हैं।

LPG crisis Banglore

LPG crisis Banglore: 'गैस बचाने के लिए दो डोसा तवा बंद'

लेकिन बेंगलुरु के मशहूर रेस्तरां 'विद्यार्थी भवन' के मैनेजिंग पार्टनर अरुण अडिगा ने कहा कि 'गैस बचाने के लिए दो डोसा तवा पहले ही बंद कर दिए गए हैं और पांच में से सिर्फ़ तीन सिलेंडर से काम चल रहा है। हमें रोज 5 कमर्शियल सिलेंडर चाहिए और अगर सप्लाई नहीं हुई तो हम खाना नहीं बना पाएंगे हमें इसे बंद करना पड़ेगा। आपूर्ति संबंधी समस्याएं 9 मार्च को शुरू हुईं है अधिकांश होटलों को उनकी सामान्य सिलेंडर डिलीवरी का मुश्किल से 20 प्रतिशत ही मिला और तब से आपूर्ति पूरी तरह से रुक गई है।'

LPG crisis Banglore

Vidyarthi Bhavan पर मंडराया खतरा?

मालूम हो कि 'विद्यार्थी भवन' आमतौर पर एक सप्ताह के दिन में लगभग 1,800 से 2,000 डोसे तैयार करता है। अडिगा ने बताया, 'डोसा हमारी रसोई में सबसे अधिक गैस खपत करता है। हमने तत्काल कदम उठाया कि एक ही समय में काम कर रहे तवों की संख्या कम कर दी लेकिन अगर आपूर्ति फिर से शुरू नहीं होती है तो हमें रेस्तरां बंद करना पड़ेगा।'

पारंपरिक अंदाज के लिए मशहूर है Vidyarthi Bhavan

आपको बता दें कि 'विद्यार्थी भवन' बेंगलुरु के मशहूर और प्राचीन स्थलों में से एक है, ये केवल एक रेस्तरां नहीं है बल्कि ये आजादी के पहले की एक धरोहर है, जिसने वक्त बढ़ने और आधुनिकता के दौर में परंपराओं से समझौता नहीं किया है, ये आज भी अपने पुराने स्वाद के लिए जाना जाता है जहां के डोसे के लिए हर इंसान टोकन लेकर लंबी लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करता है।

Vidyarthi Bhavan

1943 में हुई थी Vidyarthi Bhavan की स्थापना

लोग इस रेस्तरां में डोसा खाने के लिए दुनिया के कोने-कोने से आते हैं और आपको जानकर हैरत होगी यहां डोसा कांटा-चम्मच से नहीं खाया जाता है बल्कि लोग अपने हाथों से डोसा का सेवन करते हैं। आपको बता दें कि विद्यार्थी भवन दक्षिण बेंगलुरु के बसवनगुड़ी जिले के गांधी बाजार में स्थित एक शाकाहारी टिफिन रेस्तरां है, इसकी स्थापना 1943 में वेंकटारमणा उरल ने उडुपी के पास सालिग्राम नामक स्थान से की थी।

1970 में Vidyarthi Bhavan को रामकृष्ण अडिगा को बेच दिया

बाद में उनके भाई परमेश्वर उरल ने इसका कार्यभार संभाला और 1970 में इसे रामकृष्ण अडिगा को बेच दिया था, जो कि इसके वर्तमान स्वामी हैं। होटल की शुरुआत पास के राष्ट्रीय उच्च विद्यालय और आचार्य पाठशाला के छात्रों की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक छोटी कैंटीन के रूप में हुई थी लेकिन आज ये बेंगलुरु की एक पहचान बन चुका है इसलिए जब यहां पर खाने की शार्टेज की बात आई तो लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें पैदा हो गई हैं।

LPG Price Banglore:बैंगलोर में LPG की मुख्य कीमत

  • घरेलू (14.2 kg): ₹915.50
  • कमर्शियल (19 kg): ₹1,958.00
  • छोटा सिलेंडर (5 kg): ₹318.50
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+