PM Modi Kerala Visit: 'LDF-UDF के बारी-बारी के खेल ने केरल को बर्बाद किया', एर्नाकुलम में गरजे पीएम मोदी
PM Modi Kerala Ernakulam Roadshow: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरल के एर्नाकुलम (कोच्चि) में एक भव्य रोड शो के साथ राज्य को 10,800 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर पीएम का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां उन्होंने बुनियादी ढांचे, ऊर्जा और रेलवे क्षेत्र से जुड़ी कई बड़ी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
एर्नाकुलम में आयोजित एक विशाल जनसभा में एनडीए कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कोच्चि रिफाइनरी में 5,500 करोड़ रुपये की लागत वाली 'पॉलीप्रोपाइलीन इकाई' की आधारशिला रखी और केरल की कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने के लिए कई नेशनल हाईवे व रेलवे प्रोजेक्ट्स राष्ट्र को समर्पित किए।

10,800 करोड़ की सौगात: विकास का नया अध्याय
प्रधानमंत्री ने केरल के विकास के लिए ₹10,800 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें सबसे प्रमुख बीपीसीएल (BPCL) की कोच्चि रिफाइनरी में पॉलीप्रोपाइलीन यूनिट का शिलान्यास है। 400 किलो टन प्रति वर्ष की क्षमता वाली यह इकाई पैकेजिंग और ऑटोमोटिव जैसे उद्योगों को मजबूती देगी। इसके साथ ही, पीएम ने ग्रामीण कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत 23 नई सड़कों का उद्घाटन भी किया।
एर्नाकुलम रोड शो: उमड़ा जनसैलाब
कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम के पास आयोजित रोड शो में प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उमड़ पड़े। केसरिया टोपी और बीजेपी के झंडे थामे समर्थकों ने 'मोदी-मोदी' के नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। लगभग 300 मीटर लंबे इस रोड शो के जरिए प्रधानमंत्री ने केरल की जनता से सीधा संवाद किया और राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए एनडीए के अभियान का औपचारिक शंखनाद किया।
ये भी पढ़ें: 'यह राष्ट्रपति नहीं, संविधान का अपमान, घमंड टूटेगा'–प्रोटोकॉल विवाद पर PM मोदी का ममता पर तीखा हमला
मलयालम में की भाषण की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एर्नाकुलम में अपने संबोधन की शुरुआत मलयालम भाषा में करके स्थानीय लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने गर्व के साथ घोषणा की कि उनकी सरकार ने राज्य का नाम आधिकारिक तौर पर 'केरलम' करने की जनभावना का सम्मान किया है, जो मलयाली विरासत और संस्कृति के प्रति एक सच्ची श्रद्धांजलि है। पीएम ने स्पष्ट किया कि अब पूरी दुनिया इस महान राज्य को 'केरलम' के नाम से ही पहचानेगी, जो हर मलयाली के लिए गौरव का क्षण है।
LDF-UDF के चक्रव्यूह और विकास पर प्रहार
पीएम मोदी ने केरल के पिछड़ने के लिए LDF और UDF के बारी-बारी सत्ता में आने वाले पैटर्न को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि इस "बारी-बारी" के खेल ने राज्य में भ्रष्टाचार को बढ़ाया है, क्योंकि दोनों गठबंधन जानते थे कि उनकी बारी पांच साल बाद फिर आएगी। पीएम ने दावा किया कि केरल की जनता अब इस दुष्चक्र से ऊब चुकी है और विकास के लिए एनडीए के रूप में एक नया विकल्प चुन रही है।
-
'मेरे साथ रात गुजारो, 50 लाख दूंगा', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit ने सामने रखा काला सच, खुला E-Mail का राज -
Iran War Update: बेहोश पड़े हैं मोजतबा खामेनेई! नहीं ले पा रहे कोई फैसला, रिपोर्ट में लीक हुई जानकारी? -
SDM Jyoti Maurya: '2 महीने में होगा तलाक', सुलह की बात पर भड़कीं ज्योति मौर्या , पति आलोक ने क्यों बोला झूठ? -
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात? -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
Assam Election 2026: कितनी सीट जीत रही BJP? CM के लिए पहली पसंद कौन? चुनाव से पहले आया बड़ा OPINION POLL












Click it and Unblock the Notifications