Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Pollution: दिल्ली में खुले स्कूल, बच्चे खुश लेकिन राजधानी की हवा आज भी प्रदूषित

Delhi school Reopen: भले ही आज भी राजधानी दिल्ली में प्रदूषण कम नहीं हुआ है लेकिन आज यहां प्राइमरी स्‍कूलों को खोल दिए गया है लेकिन स्कूलों की आउटडोर एक्टिविटीज से प्रतिबंध नहीं हटा है। स्कूल खुलने से बच्चे खुश और अभिभावकों के चेहरे पर राहत नजर आई। स्कूल खुलने के बारे में एक छात्रा के पिता ने ani को बताया, "बच्चे अगर स्कूल आते हैं तो अच्छी बात है, स्कूल खुलने का हम स्वागत करते हैं।"आपको बता दें कि बढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्ली सरकार ने कक्षा 8वीं तक के स्‍कूल 08 नवंबर तक बंद रखने का आदेश दिया था।

Delhi Pollution:

आपको बता दें कि एक दिन पहले ही पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ऐलान किया था कि उन्होंने दिल्ली में GRAP 4 के प्रतिबंध हटाने का फैसला किया है और यही नहीं अब सरकारी कर्मचारियों का Work From Home भी आज से खत्म हो गया है और CNG बस सेवा भी बहाल है। हालांकि निर्माण कार्यों को लेकर कोई बात नहीं कही गई है।मालूम हो कि आवश्यक कामों को छोड़कर दिल्ली में सभी निर्माणकार्यों पर रोक लगी हुई है।

Delhi Pollution:

वैसे आपको बता दें कि आज भी दिल्ली में प्रदूषण का प्रकोप है,यहां का AQI 339 पर पहुंच गया है, जो कि 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। फिलहाल मौसम विभाग ने कहा कि आज से लेकर अगले दो दिनों तक दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे प्रदूषण में कमी आएगी। आज दिल्ली में हल्के बादल छाए रह सकते हैं । आज यहां न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रह सकता है।

Delhi Pollution:

तो वहीं पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर समेत कई राज्यों में बारिश होने की संभावना नजर आ रही तो वहीं नोएडा और गाजियाबाद में भी मौसम ड्राई रहने वाला है, यहां भी प्रदूषण चरम स्थिति में ही है। जहां दिल्ली-एनसीआर का ये हाल है, वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

तेलंगाना में बारिश होने के आसार

जबकि हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में हल्की बर्फबारी संभव है। मौसम विभाग कहना है कि तमिलनाडु में मानसून की सक्रियता की वजह से कर्नाटक, केरल,आंध्रा और तेलंगाना में बारिश होने के आसार बने हुए हैं। उसने पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+