Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Govinda की फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सुरभि का शॉकिंग खुलासा, सुनीता आहूजा को किया Expose, कैसे हुआ 'गोली कांड'?

Govinda Gun Accident: बॉलीवुड के फेमस एक्टर गोविंदा साल 2024 में एक अजीब हादसे के कारण अचानक सुर्खियों में आ गए थे। उस समय उनसे गलती से उनकी लाइसेंसी बंदूक से गोली चल गई थी, जो उनके पैर में जा लगी थी। हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था, जहां सर्जरी के बाद कुछ दिनों में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।

गोविंदा की फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर का चौंकाने वाला खुलासा
अब इस पूरे मामले को लेकर गोविंदा की फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर सुरभि धनवाला (Dr. Surbhi Dhanwala) ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि इलाज और फिजियोथेरेपी के दौरान गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) कभी सेशन्स में नजर नहीं आई थीं।

Govinda

डॉ. सुरभि ने खोली गोविंदा-सुनीता के रिश्ते की पोल

-एक इंटरव्यू में डॉ. सुरभि धनवाला ने बताया है कि जब गोविंदा को गोली लगी थी, उसी समय से उनका इलाज शुरू किया गया था। उन्होंने कहा कि गोविंदा बेहद मजबूत और अनुशासित इंसान हैं। उनके मुताबिक एक्टर अपनी लाइफस्टाइल को लेकर काफी सजग रहते हैं।

-डॉ. सुरभि धनवाला ने बताया कि गोविंदा रोज सुबह जल्दी उठते हैं, योग करते हैं और एक संतुलित लाइफस्टाइल अपनाते हैं। यही वजह है कि उन्होंने इस गंभीर हादसे के बाद भी खुद को जल्दी संभाल लिया।

'फिजियोथेरेपी के दौरान सुनीता नहीं आईं नजर'

-इंटरव्यू के दौरान जब गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच चल रही तलाक की अफवाहों के बारे में पूछा गया तो डॉ. सुरभि ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से एक्टर की पत्नी सुनीता से कभी नहीं मिलीं।

-डॉ. सुरभि धनवाला के मुताबिक गोविंदा के जितने भी फिजियोथेरेपी सेशन हुए, उनमें पत्नी सुनीता आहूजा कभी मौजूद नहीं रहीं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि वह गोविंदा को एक मजबूत इंसान मानती हैं और उन्हें भरोसा है कि वह अपनी निजी जिंदगी की मुश्किलों से भी निकल आएंगे।

'गोविंदा को मेडिटेशन से मिलती है असली ताकत'

-डॉ. सुरभि धनवाला ने बताया कि गोविंदा की निजी जिंदगी में चाहे कितनी भी उथल-पुथल क्यों न हो, वह खुद को मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखते हैं। एक्टर दर्द में जरूर हैं लेकिन उन्हें असली ताकत मेडिटेशन और आध्यात्मिकता से मिलती है।

-डॉक्टर सुरभि ने कहा कि गोविंदा घंटों मेडिटेशन करते हैं और भगवान में गहरी आस्था रखते हैं, जिसकी वजह से वह हर मुश्किल का सामना करने में सक्षम साबित होते हैं।

बेटी टीना आहूजा का बड़ा बयान

इस बीच पापा गोविंदा और मां सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर उनकी बेटी टीना आहूजा (Tina Ahuja) ने भी हाल ही में चौंकाने वाला बयान दिया है। टीना ने कहा है कि पिछले दो साल उनके परिवार के लिए आसान नहीं रहे और इस दौरान उनके माता-पिता ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं।

गोविंदा के अफेयर को लेकर सुनीता आहूजा ने कही थी ऐसी बात

कुछ समय पहले सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में पति गोविंदा पर एक फेमस एक्ट्रेस के साथ अफेयर का आरोप लगाया था। इस बयान के बाद दोनों के रिश्ते में बढ़ती दरार को लेकर चर्चा तेज हो गई थी।

गोविंदा खुलकर दी थी सफाई

हालांकि गोविंदा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि उन्होंने अपने करियर में कई एक्ट्रेसेस के साथ काम किया है लेकिन किसी के साथ भी गलत व्यवहार नहीं किया। उन्होंने ये भी कहा था कि अगर परिवार के लोग ही उन पर ऐसे आरोप लगाएंगे तो उनके लिए स्थिति और मुश्किल हो जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+