फिल्म जगत से एक और बुरी खबर, मशहूर गीतकार खादर का कोरोना के चलते हुआ निधन
तिरुवनंतपुरम, जून 22: मलयालम फिल्मों के लोकप्रिय गीतकार पूवाचल खादर का कोविड-19 से संक्रमित होने के कारण निधन हो गया। उनका सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा था। 72 वर्षीय का कुछ समय से इलाज चल रहा था और मंगलवार आधी रात को उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उन्होंने 1970 और 1980 के दशक में मलयालम सिनेमा में कई सदाबहार लोकप्रिय रूमानी और दर्द भरे नगमों की रचना की थी।

परिवार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि यहां के तिरुवनंतपुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उनका कोविड-19 और निमोनिया का उपचार चल रहा था और इसी दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। मलयालम संगीत में कई हिट गीतों की रचना कर चुके खादर ने पांच दशक के अपने कॅरियर में करीब 400 फिल्मों में 1500 गीत लिखें हैं। जिसमें कई गीत अमर हो गए।
तिरुवनंतपुरम के पास पूवाचल जैसी छोटी जगह पर 25 दिसंबर 1948 को जन्मे खादर फिल्मों का हिस्सा बनने से पहले बतौर सरकारी इंजीनियर थे। 1973 में उन्होंने मलयालम फिल्म उद्योग में प्रवेश किया। 1973 में एक फिल्म में गीत लिखकर वह मशहूर हुए और दशकों तक फिल्मों का हिस्सा रहे। वे 2011 तक सिने जगत में सक्रिय रहे। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा।
उन्होंने के जे यसुदास, पी जयचंद्रन, एस जानकी और कई संगीतकारों के लिए गीत लिखे। इसके अलावा उन्होंने मलयालम फिल्म उद्योग में सबसे बड़े हिट निर्माताओं के साथ काम किया है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने खादर के निधन पर शोक व्यक्त किया और इसे राज्य के सामाजिक परिवेश के लिए एक बड़ी क्षति बताया। विजयन ने कहा, "वह शायद उस व्यक्ति के रूप में जाने जाएंगे, जिसने फिल्म उद्योग के लिए सबसे ज्यादा गीत लिखे हैं। उन्हें बहुत याद किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications