राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए लंगूर!

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी इन दिनों उत्तर प्रदेश के वृंदावन की यात्रा पर हैं। इससे यूपी प्रशासन की ही नहीं दरअसल वहां के लंगूरों की भी नींद हराम हो गई है। वृंदावन मंदिर के आस-पास इतने बंदर रहते हैं कि उनसे अक्सर आने-जाने वाले श्रद्धालू परेशान रहते हैं। बंदर किसी भी श्रद्धालू पर झपट पड़ते हैं।

pranab-mukharjee

कहीं राष्ट्रपति की ओर बंदरों की कतार खी-खी-खी करते हुए न दौड़ पड़े इसके डर से पहले वहां पचास से अधिक कमांडर तैनात कर दिए हैं। यही नहीं, कमांडरों के साथ दस लंगूरों को भी तैनात किया गया है। लंगूरों को इसलिए कि बंदर राष्ट्रपति से दूर ही रहें। गौरतलब है कि ऐसा कहा जाता है कि जहां पर लंगूर होते हैं वहां बंदर नहीं होते।

चंद्रोदय मंदिर के दर्शन करेंगे प्रणब

राष्ट्रपति 16 नवंबर को वृंदावन में बने चंद्रोदय मंदिर के गर्भगृह शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे। मंदिर के इस प्रोग्राम के बाद राष्ट्रपति बांके बिहारी मंदिर के भी दर्शन करेंगे। आपको बता दें कि बांके बिहारी मंदिर में बंदरों की तादाद बहुत ज्यादा है।

क्या-क्या उड़ा ले जाते हैं यह बंदर

जानकारी के मुताबिक मंदिर क्षेत्र में रहने वाले यह बंदर दर्शन करने आने वाले यात्रियों के चश्मे, पर्स, कैमरे, खाने-पीने की चीजें छीन कर ले जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+