Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट?

Kal Ka Mausam, 28 March 2026, Saturday Weather Update: देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। गर्मी के बीच अब बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले 48 घंटे (28-29 मार्च) काफी अहम रहने वाले हैं, क्योंकि करीब 20 राज्यों में तेज बारिश, बिजली गिरने और तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिमी विक्षोभ के मजबूत प्रभाव और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण उत्तर से दक्षिण तक बारिश, आंधी, ओलावृष्टि और वज्रपात की आशंका है। दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम बदलने के संकेत हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है, लेकिन साथ ही तेज हवाओं और बारिश का असर भी देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं राज्यवार कहां कैसा रहेगा 28 मार्च को मौसम?

Kal Ka Mausam 28 March 2026 India

Delhi NCR-Noida Weather Update: दिल्ली-नोएडा समेत NCR में कल (शनिवार) क्या होगा?

28 मार्च को दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत पूरे NCR में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यानी मौसम सुहावना जरूर होगा, लेकिन अचानक बदलते हालात के लिए सतर्क रहना जरूरी है।

राज्यवार IMD अलर्ट और पूर्वानुमान (28-29 मार्च)

उत्तर भारत (Delhi-NCR, UP, Punjab, Haryana, Rajasthan, Bihar)

  • दिल्ली, नोएडा, UP, Bihar, Haryana, Punjab, Rajasthan: कल और परसों तेज आंधी-बारिश, 30-40 किमी/घंटा हवाएं, ओलावृष्टि और वज्रपात का ऑरेंज/येलो अलर्ट।
  • 29-30 मार्च को गतिविधियां चरम पर रहेंगी।

पहाड़ी राज्य (J&K, Himachal, Uttarakhand Weather Update)

  • शनिवार और रविवार (28-30 मार्च) तक भारी बारिश, ओलावृष्टि, आंधी और बर्फबारी की संभावना।
  • कश्मीर घाटी में 30 मार्च को कहीं-कहीं भारी बारिश/बर्फबारी हो सकती है।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत (West Bengal, Odisha, Jharkhand, Assam, Arunachal, Sikkim, Meghalaya, Nagaland, Tripura Weather Alert)

  • आज (27 मार्च): बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में ऑरेंज अलर्ट। कहीं-कहीं भारी बारिश, ओलावृष्टि, तेज हवाएं, गरज-चमक और वज्रपात।
  • कल (28 मार्च): बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश जारी रहेगी। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भी कहीं-कहीं भारी बारिश।
  • पूरे सप्ताह पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में व्यापक बारिश, गरज-बिजली और तेज हवाओं का दौर रहेगा।

मध्य भारत (Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Maharashtra)

  • मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र (विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र) में गरज-चमक, वज्रपात, तेज हवाएं और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि का येलो अलर्ट।
  • 28-30 मार्च तक गतिविधियां तेज रहेंगी।

दक्षिण भारत (Tamil Nadu, Karnataka, Andhra, Telangana, Kerala)

  • तमिलनाडु के तटीय इलाकों में आंधी-तूफान और बारिश की आशंका।
  • तटीय कर्नाटक, केरल और कोंकण तट पर गर्म और आर्द्र मौसम (Hot & Humid) का अलर्ट।
  • आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका के कुछ हिस्सों में गरज-बिजली और तेज हवाएं।

अगले 7 दिनों में तापमान में बदलाव (IMD Weather Update Next 7 Days Alert:)

  • उत्तर-पश्चिम भारत: अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 2-4°C गिरेगा, फिर 29-30 मार्च को 2-4°C बढ़ेगा। 31 मार्च-1 अप्रैल को फिर 3-5°C गिरावट।
  • मध्य भारत: 30 मार्च तक कोई बड़ा बदलाव नहीं, उसके बाद 2-4°C गिरावट।
  • पूर्वी भारत: 29-30 मार्च को 2-4°C गिरावट, फिर बढ़ोतरी।
  • गुजरात: 29-30 मार्च को 2-3°C गिरावट, बाकी दिनों में स्थिर।
  • बाकी देश में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं।

पिछले 24 घंटों का हाल

  • सिक्किम में 7-11 सेमी भारी बारिश।
  • उत्तराखंड, गंगetic पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तटीय महाराष्ट्र और उत्तरी आंतरिक कर्नाटका में ओलावृष्टि।
  • कई राज्यों (ओडिशा, J&K, बिहार, MP, महाराष्ट्र, झारखंड, उत्तराखंड, हरियाणा, HP, कर्नाटका, आंध्र, तमिलनाडु) में गरज-बिजली और तेज हवाएं दर्ज की गईं।

सलाह: मौसम में अचानक बदलाव हो सकता है। खेतों में काम करने वाले, ड्राइवर और पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वाले सतर्क रहें। ओले और वज्रपात से बचाव के लिए घर के अंदर रहें।

Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+