Sita Devi कौन है? LPG महंगाई के बीच रातों-रात कैसे बनीं 10 करोड़ की मालकिन? चौंकाने वाली है वजह

Uttar Pradesh Mainpuri Sita Devi 10 Crore Story: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक ऐसी कहानी सामने आई है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। जहां एक तरफ LPG गैस सिलेंडर महंगे और पेट्रोल-डीजल के रेट में उतार-चढाव है, वहीं दूसरी तरफ एक साधारण किसान परिवार की महिला सीता देवी के खाते में अचानक 10 करोड़ रुपये आ जाएं, तो चौंकना तो बनता है।

महिला रातों-रात चर्चा में आ गईं। महिला को इसकी जानकारी तब हुई, जब उनका बेटा ATM मशीन पर डेबिट कार्ड से पैसे निकालने पहुंचा। इस कहानी में सबसे खास बात महिला की ईमानदारी और सादगी से सभी का ध्यान खींचा। आइए जानते हैं कैसे...

who-is-sita-devi

ATM पर बैलेंस देखा तो उड़ गए होश

घटना तब हुई जब सीता देवी बैंक से पैसे निकालने गईं, लेकिन उस दिन बैंक बंद था। ऐसे में उन्होंने अपने बेटे से ATM से पैसे निकालने को कहा। जब उनके बेटे ने बैलेंस चेक किया, तो स्क्रीन पर जो रकम दिखी, उसे देखकर वह दंग रह गया। खाते में करीब 9,99,49,586 रुपये मौजूद थे। पहले तो उन्हें लगा कि शायद कोई गलती है, लेकिन बार-बार चेक करने पर भी वही रकम दिखाई दी।

Who Is Sita Devi: कौन हैं सीता देवी? बोलीं - 'जिसका पैसा है, वो ले जाए'

इस पूरी घटना में सबसे ज्यादा चर्चा सीता देवी के रिएक्शन की हो रही है। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें नहीं पता ये पैसा कहां से आया है और ना ही उनका इस पर कोई हक है। सीता देवी का कहना है कि बैंक खुलने पर वह खुद जाकर इस पैसे की जानकारी लेंगी और अगर ये किसी और का है, तो उसे वापस कर दिया जाएगा। उनके पति ने भी यही बात दोहराई और कहा कि उनका परिवार खेती पर निर्भर है और गलत तरीके से पैसा रखना सही नहीं है। सीता के परिवार में पति फरजान, बेटा अरुण कुमार है।

साधारण परिवार, सिर्फ 3 बीघा खेती

सीता देवी का परिवार बेहद साधारण है। उनके पास करीब 3 बीघा जमीन है, जिससे उनका गुजारा चलता है। ऐसे में अचानक इतने बड़े अमाउंट का अकाउंट में आना किसी चमत्कार से कम नहीं लगा, लेकिन परिवार ने इस स्थिति में भी ईमानदारी का रास्ता चुना।

बैंक ने बताई तकनीकी गड़बड़ी

महिला का खाता Bank of India में है। बैंक अधिकारियों के मुताबिक, यह मामला एक तकनीकी त्रुटि का है। शाखा प्रबंधन का कहना है कि महिला का पहले से लोन अकाउंट भी है और सिस्टम में गड़बड़ी की वजह से यह रकम दिखाई दी। बैंक ने भरोसा दिलाया है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही इसे ठीक कर लिया जाएगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें ATM स्क्रीन पर करोड़ों का बैलेंस दिख रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों के बीच बैंकिंग सिस्टम की विश्वसनीयता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कई लोग इसे बड़ी लापरवाही मान रहे हैं।

क्या है इस पूरी घटना से सीख?

यह मामला सिर्फ एक बैंकिंग एरर नहीं है, बल्कि यह ईमानदारी की एक मिसाल भी बन गया है। आज के समय में जहां लोग छोटी रकम के लिए भी गलत रास्ता अपनाने से नहीं हिचकते, वहीं सीता देवी का रवैया अलग नजर आता है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि बैंक इस गलती को कैसे सुधारता है और आखिर ये रकम सिस्टम में कैसे दिखी। सीता देवी का परिवार बैंक खुलने का इंतजार कर रहा है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और स्थिति साफ हो जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+