Weather Delhi NCR: दिल्ली की ओर बढ़ रहा खतरनाक संकट! घर से निकलने से पहले देख लें IMD का ताजा अलर्ट

Weather Delhi NCR Rain Alert News Today: दिल्ली-एनसीआर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) के एक्टिव होने से मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अनुमान के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में रविवार से एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं, जिससे चिलचिलाती धूप से राहत मिलने की उम्मीद है।

आज यानि 28 मार्च को दिल्ली के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकांश समय मौसम साफ रहेगा, हालांकि बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

delhi-pollution

Delhi Weather Tomorrow: दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

29 मार्च यानी रविवार को दिल्ली में मौसम करवट लेगा। विभाग ने इस दिन के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। कल दिल्ली में सुबह के समय गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं (Gusty Winds) चल सकती हैं। दोपहर और शाम के समय भी बूंदाबांदी या हल्की बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

Weather Delhi: 30 मार्च को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

सोमवार, 30 मार्च को भी राहत का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इस दिन भी आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। रविवार के मुकाबले सोमवार को बारिश की तीव्रता कम रह सकती है, लेकिन बादलों की मौजूदगी से धूप का असर कम रहेगा और मौसम खुशनुमा बना रहेगा।

Delhi Regional Weather Update- दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में मौसम का हाल

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों जैसे उत्तर दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली और नई दिल्ली में 29 मार्च को बारिश की प्रबल संभावना है। इसके अलावा दक्षिण दिल्ली और दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में भी गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। इन सभी इलाकों में रविवार को सुबह और शाम के वक्त बारिश के दो अलग-अलग स्पेल देखने को मिल सकते हैं।

NCR Weather Forecast: एनसीआर के शहरों में मौसम का हाल

दिल्ली से सटे एनसीआर के शहरों में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए भी रविवार को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान जताया गया है। इन शहरों में भी 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। 30 मार्च को भी इन इलाकों में बादलों की आवाजाही और हल्की बूंदाबांदी जारी रह सकती है।

Clear Weather Update: दिल्ली में कब खुलेगा मौसम

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बारिश और बादलों का यह दौर मार्च के अंत तक खिंच सकता है। हालांकि, 31 मार्च से मौसम धीरे-धीरे साफ होना शुरू हो जाएगा। 31 मार्च को आसमान में बादल तो रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना काफी कम हो जाएगी। इसके बाद अप्रैल की शुरुआत के साथ ही आसमान पूरी तरह साफ होने और तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+