Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs केकेआर
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आईपीएल के इस सीजन का दूसरा मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच है। दोनों ही टीमों का यह पहला मैच है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच टक्कर है। हार्दिक पांड्या की टीम घरेलू फैन्स के सामने होगी। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मुंबई में छह गेंदबाज और पांच बल्लेबाज आज खेल रहे हैं।
सबसे ज्यादा नजर जिस खिलाड़ी पर होगी, वह रोहित शर्मा हैं। शनिवार को विराट कोहली के बल्ले से बेंगलुरु में जलवा देखने को मिला था। अब रोहित शर्मा की बारी है। मुंबई में रोहित का बल्ला अक्सर चलता है। केकेआर के गेंदबाजों को उनके सामने निश्चित तौर पर परेशानी होनी है।

मुंबई इंडियंस के पास हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के चार प्लेयर मौजूद हैं, इससे उनका पलड़ा भारी हो जाता है। सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या के सामने केकेआर को एक अलग रणनीति बनानी पड़ेगी।
रिंकू सिंह के लिए अहम मैच MI vs KKR
केकेआर के लिए प्लेयर्स की चोट समस्या बनकर सामने आई हैं। अजिंक्य रहाणे को मुंबई में खेलने का काफी अनुभव है, इसका फायदा हो सकता है। रिंकू सिंह के ऊपर भी नजर रहने वाली हैं। पिता के निधन के बाद रिंकू सिंह का यह पहला ही आईपीएल मुकाबला है।
हेड टू हेड MI vs KKR
केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल में अब तक खेले गए मैचों को देखा जाए, तो मुंबई इंडियंस काफी ज्यादा आगे है। इस मामले में केकेआर कहीं नहीं टिकती है। अब तक खेले गए 35 मैचों में मुंबई इंडियंस ने 24 बार जीत दर्ज की है। दूसरी तरफ केकेआर को सिर्फ 11 मुकाबलों में जीतने का मौका मिला है। केकेआर का उच्च स्कोर 232 रन है और मुंबई इंडियंस का स्कोर 210 रन है। आज के मुकाबले में भी केकेआर के लिए काम आसान नहीं होगा क्योंकि घरेलू मैदान पर मुंबई इंडियंस खतरनाक हो जाती है।
मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजराबानी।
-
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: MI vs RCB, मुंबई-आरसीबी में खूंखार प्लेयर्स, कौन जीता टॉस -
MI vs RCB: वानखेड़े में आज मुंबई-आरसीबी की महाजंग, कैसा रहेगा मौसम और पिच का मिजाज -
IPL 2026 Today Match: रोहित के गढ़ में कोहली का बल्ला मचाएगा कोहराम? इतने बजे शुरू होगा मैच -
MI vs RCB: वानखेड़े स्टेडियम में पसरा मातम, मुंबई-आरसीबी प्लेयर्स ने बांधी काली पट्टी, क्या है कारण -
LIVE मैच में झगड़े के बाद रुठकर चली गई पत्नी, बीवी से पंगा लेकर पति करता रहा टीम को सपोर्ट, VIDEO












Click it and Unblock the Notifications