IPL 2026: 'इनमें से एक को पापा चुन ले', ट्रोलिंग पर भड़के भज्जी, मजाक उड़ाने वाले को दिया मुंहतोड़ जवाब
IPL 2026 Harbhajan Singh: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच मैदान के बाहर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ट्रोल को ऐसा करारा जवाब दिया है जो अब इंटरनेट पर टॉक ऑफ द टाउन बन गया है। मामला तब शुरू हुआ जब एक यूजर ने कमेंट्री पैनल की तस्वीर शेयर करते हुए अभद्र टिप्पणी की, जिस पर भज्जी ने मर्यादा के साथ तीखा पलटवार किया।
पूर्व क्रिकेटरों पर यूजर ने की अभद्र टिप्पणी (IPL 2026 Harbhajan Singh)
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने पूर्व क्रिकेटरों हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग और आकाश चोपड़ा की एक साथ फोटो पोस्ट की। ये तीनों दिग्गज मौजूदा समय में आईपीएल के आधिकारिक ब्रॉडकास्ट पैनल का हिस्सा हैं। यूजर ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा कि ये तीन जोकर है। यह पोस्ट तेजी से वायरल हुई और क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई।

हरभजन सिंह ने दिया मुंहतोड़ जवाब
आमतौर पर खिलाड़ी ऐसी टिप्पणियों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन हरभजन सिंह ने चुप रहना ठीक नहीं समझा। उन्होंने सीधे उस पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि इनमें से एक को पापा चुन ले। भज्जी का यह वन-लाइनर जवाब देखते ही देखते वायरल हो गया। फैंस ने इसे भज्जी की स्पिन से भी ज्यादा धारदार बताया। जहां कुछ फैंस ने इस जवाब को करारा जवाब कहा, वहीं कुछ ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पूर्व खिलाड़ियों के प्रति बढ़ते अनादर पर चिंता जताई।
भज्जी पर लगे गंभीर आरोप
आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए ओपनिंग मैच के बाद सोशल मीडिया पर हिंदी कमेंट्री टीम को लेकर बहस छिड़ गई। इसी दौरान एक यूजर ने हरभजन सिंह को टैग करते हुए उन पर आरोप लगाया कि वे अपने साथी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की सफलता से जलते हैं। यूजर ने कमेंट्री पैनल की तुलना अन्य ब्रॉडकास्टर्स से करते हुए अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया।
शुरुआत में कई पोस्ट्स को नजरअंदाज करने के बाद हरभजन सिंह का धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने उस यूजर को सीधे रिप्लाई करते हुए अपनी उपलब्धियों की याद दिलाई और साफ किया कि दो दिग्गजों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश न की जाए। भज्जी ने साफ लहजे में कहा कि खेल का आनंद लेना सीखें, न कि नफरत फैलाना। यह पहला मौका नहीं है जब हरभजन ने अश्विन के साथ अपने रिश्तों पर सफाई दी है, लेकिन इस बार ट्रोल का लहजा व्यक्तिगत अपमान तक पहुंच गया था।












Click it and Unblock the Notifications