Rajat Dalal क्या शादी से पहले Chaahat Pandey को डेट कर रहे थे? कौन है ये सुंदरी? पर्दे के पीछे का सच जानें
Rajat Dalal Chaahat Pandey Relation: Bigg Boss 18 के फाइनलिस्ट और पावरलिफ्टर रजत दलाल ने आज (29 मार्च 2026) उत्तराखंड के ऋषिकेश में डेस्टिनेशन वेडिंग रचाई। सफेद शेरवानी में दुल्हन के साथ नजर आए, लेकिन पत्नी का नाम अभी तक सार्वजनिक नहीं किया।
शादी की खबर आते ही सोशल मीडिया पर एक नाम फिर ट्रेंड कर रहा है- 'चाहत पांडे'। क्या शादी से पहले रजत दलाल चाहत पांडे को डेट कर रहे थे? दोनों के बीच रोमांस की अफवाहें कितनी सच थीं? आइए पर्दे के पीछे की पूरी सच्चाई जानते हैं...

Rajat Dalal Chaahat Pandey Dating Rumours: क्या थी रजत और चाहत की केमिस्ट्री? अफवाहें vs हकीकत
- Bigg Boss 18 में दोनों की स्क्रीन पर जबरदस्त केमिस्ट्री देखकर फैंस ने रोमांस की अटकलें लगा ली थीं। लेकिन रजत दलाल ने हाल ही में फ्री प्रेस जर्नल को दिए इंटरव्यू में सब कुछ साफ कर दिया था कि चाहत और मेरे बीच कभी कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं रहा। उसने भी कई बार कहा है और मैंने भी। लोग हमारी केमिस्ट्री पसंद करते हैं । यह अच्छी बात है, लेकिन हम सिर्फ दोस्त हैं। इससे ज्यादा कुछ नहीं।
- चाहत शो में 10वें-12वें दिन एलिमिनेट हो गई थीं। उसके बाद चर्चा शांत हो गई थी। सारा फोकस रजत बनाम राजकुमार एंगल पर चला गया। रजत ने 'बहन' वाली टिप्पणी पर भी क्लैरिफिकेशन दिया था कि मैंने उसे कभी अपनी बहन नहीं कहा। अगर चाहत ने ऐसा कहा है तो मुझे दिखाओ। मैं उसे बहन नहीं मानता।
- शो के बाद दोनों का संपर्क बहुत कम हो गया। 'The 50' शो में पहली बार मिले। अब मिलने की कोई योजना नहीं। रजत ने कहा कि पिछले एक साल में कुछ भी नहीं बदला। मैं उनके जीवन में सफलता की कामना करता हूं और अपने जीवन पर फोकस कर रहा हूं। दोनों ने बार-बार अफवाहों को खारिज किया। शादी से पहले कोई डेटिंग नहीं थी। सिर्फ दोस्ती और शो की केमिस्ट्री थी।
Who Is Chaahat Mani Pandey: कौन हैं चाहत पांडे? जानें प्रोफाइल
चाहत पांडे टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उनका जन्म मध्य प्रदेश के दमोह में हुआ और उन्होंने 2016 में अपने करियर की शुरुआत की। 'Hamari Bahu Silk', 'Durga - Mata Ki Chhaya', 'Hasratein 3' और 'Nath' जैसे शोज से उन्हें पहचान मिली। Bigg Boss 18 के बाद उनकी पॉपुलैरिटी और बढ़ गई। चाहत के पिता का बचपन में निधन हो गया। मां भावना पांडे ने अकेले उन्हें पाला और करियर में सपोर्ट किया।
Chaahat Pandey Caste: किस जाति से हैं चाहत?
चाहत पांडे की जाति को लेकर भी इंटरनेट पर काफी सर्च होता है। 'Pandey' सरनेम को आमतौर पर ब्राह्मण समुदाय से जोड़ा जाता है। जहां तक उनकी पर्सनल लाइफ की बात है, तो 2026 तक उनकी शादी नहीं हुई है और उन्होंने किसी रिलेशनशिप को भी ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया।
रजत दलाल की शादी हो गई, लेकिन चाहत पांडे वाली अफवाहें अब भी गर्म हैं। दोनों ने बार-बार साफ कहा कि सिर्फ दोस्ती, कोई रोमांस नहीं। रजत अब नई जिंदगी शुरू कर चुके हैं और चाहत भी अपने करियर और राजनीति पर फोकस कर रही हैं। फैंस की केमिस्ट्री वाली यादें जरूर बाकी रहेंगी, लेकिन हकीकत यही है कि दोनों अलग-अलग रास्तों पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications