Aaj Ka Mausam: यूपी-MP समेत 9 राज्यों में रेन अलर्ट, चलेगी आंधी गिरेंगे ओले, क्या है दिल्ली का हाल?
Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में पिछले हफ्ते से बारिश हो रही है, जिससे तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग का कहना है कि देशभर में 29 मार्च, 2026 से लेकर अप्रैल के पहले सप्ताह तक मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे, इस दौरान कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज़ हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है। उसने यूपी, एमपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार में हल्की से मध्यम बरसात का अलर्ट जारी किया है।

जबकि स्काईमेट वेदर के मुताबिक, दक्षिणी भारत और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में अगले 72 घंटों में मौसम करवट लेगा। सिक्किम, ओडिशा, नागालैंड, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, असम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और महाराष्ट्र के साथ-साथ मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान के साथ हल्की, मध्यम या कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका है। इसके अतिरिक्त, कई स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना बनी हुई है।
Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बादल छाए रहेंगे
राजधानी दिल्ली में 29 मार्च को आसमान बादलों से घिरा रहेगा। अगले 24 घंटे के दौरान गरज-चमक के साथ हल्की आंधी और बारिश की आशंका है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी बारिश का अलर्ट जारी है। आईएमडी ने न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान लगाया है।
North East Weather: उत्तरी भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर
उत्तरी भारत में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 30-31 मार्च तक जारी रहने की संभावना है, जिसकी वजह से 1-2 अप्रैल तक भी आंधी और बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती हैं। आईएमडी के अनुसार, इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं चलेंगी और आकाशीय बिजली गिरने औरओलावृष्टि की आशंका बनी हुई है।
Weather Forecast Today: उत्तराखंड में कई जगहों पर होगी बारिश
आईएमडी ने पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी है और कई हिस्सों में बर्फबारी का अनुमान है। हालांकि, मैदानी जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के अलावा बारिश को लेकर कोई विशेष अलर्ट नहीं है।
Weather Today: मौसम खराब रहेगा, आएगा आंधी-तूफान
हिमाचल प्रदेश: अप्रैल के पहले सप्ताह तक हिमाचल प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना है। आईएमडी ने शिमला, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी सहित लगभग 10 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जहाँ 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएँ चल सकती हैं। 2 और 3 अप्रैल को फिर से भारी बारिश और बर्फबारी के साथ आँधी-तूफान का पूर्वानुमान है। हालाँकि, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, सिरमौर और सोलन जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना कम है, लेकिन बर्फबारी जारी रह सकती है।
Jammu Kashmir Weather: बारिश और बर्फबारी की आशंका
कश्मीर: घाटी में अगले एक सप्ताह तक बारिश और बर्फबारी की आशंका है । मौसम विभाग ने कई हिस्सों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है , जम्मू, श्रीनगर, अनंतनाग, बारामूला, कठुआ, राजौरी, पुंछ, और उधमपुर में आज बरसात का अलर्ट जारी है।
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम














Click it and Unblock the Notifications