LPG cylinder booking Scam: सावधान! मुंबई में सिलेंडर के नाम पर चल रहा स्कैम, 1 क्लिक में खाली हो रहा बैंक खाता
LPG cylinder booking scam in Mumbai: सिलेंडर की किल्लत और गैस आपूर्ति की अनिश्चितता ने आम लोगों को पहले से ही परेशान कर रखा है। इस फायदा उठाकर साइबर अपराधी तेजी से सक्रिय हो गए हैं। गैस किल्लत के बीच मुंबई साइबर ठगों का लोगों को लूटने का नया खेल उजागर हुआ है। साइबर ठग महानगर गैस के नाम का दुरुपयोग कर लोगों को निशाना बना रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एपीके फाइलों के जरिए बैंक खातों से लाखों रुपये चुराए जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं में डर और वित्तीय नुकसान का खतरा बढ़ गया है। ये अधिकारी बनकर गैस कनेक्शन काटने या बिल बकाया होने को लेकर डराते हैं और लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं।

फर्जी मैसेज और फर्जी कॉल के जरिए कर रहे ठगी
पिछले एक महीने में मुंबई में इस तरह के करोड़ों रुपये की साइबर ठगी के कई मामले सामने आए हैं। ठग खुद को महानगर गैस लिमिटेड के अधिकारी बताते हुए फर्जी कॉल और मैसेज भेजते हैं, और एक नए तथा खतरनाक तरीके से लोगों के खातों को खाली कर रहे हैं
एपीके फाइल भेजकर अकाउंट कर रहे खाली
मुंबई पुलिस के अनुसार ये ठग उपभोक्ताओं को गैस बिल बकाया होने और कनेक्शन बंद करने की चेतावनी देते हैं। फिर डरा कर उनका भरोसा जीत लेते हैं और 'बिल अपडेट' के बहाने उन्हें एक मैलिशियस एपीके फाइल भेजते हैं, जो महानगर गैस या एचपी गैस जैसी कंपनियों की प्रतीत होती हैं। इन्हें डाउनलोड या खोलने से मोबाइल फोन कॉम्प्रोमाइज हो जाता है। जिससे अपराधी निजी या वित्तीय जानकारी चुरा कर बैंक अकाउंट खाली कर सकते है।
एपीके फाइल डाउनलोड होते ही बैंक खाता हो रहा खाली
पुलिस के अनुसार एपीके फाइल को डाउनलोड होते ही मोबाइल में मैलवेयर सक्रिय हो जाता है और बैंकिंग जानकारी, जैसे ओटीपी और बैंक विवरण, ठगों तक पहुंच जाती है। इससे अपराधी आसानी से पीड़ित के बैंक खाते से पैसे निकाल लेते हैं।
युवक और बुजुर्ग के खाते से ठगों ने उड़ाए लाखों रुपये
मुलुंड पश्चिम के 20 वर्षीय व्यवसायी मितुल दोषी को गैस कनेक्शन बंद होने का मैसेज मिला 1150 रुपये का भुगतान किया। बाद में एक कॉल के ज़रिए भेजी गई एपीके फाइल डाउनलोड करते ही उनके अकाउंट 11.82 लाख रुपये साइबर ठगों ने निकाल लिए। ऐसे ही मालाड पूर्व में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग के खाते से मात्र 20 मिनट में 8.59 लाख रुपये साफ कर दिए गए।
मुंबई साइबर पुलिस ने जारी की चेतावनी
साइबर पुलिस ने LPG के नाम पर हो रही इस ऑनलाइन ठगी को लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार, कोई भी गैस कंपनी भुगतान या अपडेट के लिए APK फाइल नहीं भेजती, इसलिए उपभोक्ता केवल आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत ऐप का ही इस्तेमाल करें। अनजान लिंक या फाइल डाउनलोड करने से बचें। अगर कोई व्यक्ति ठगी का शिकार हो जाता है, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें, ताकि बैंक खाते को सुरक्षित किया जा सके और मामले की जांच तुरंत शुरू हो सके।












Click it and Unblock the Notifications