Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में कई राज्यों में बदलेगा मौसम, यूपी-बिहार समेत 9 राज्यों में रेन अलर्ट
Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है, जिससे तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरी भारत और पहाड़ों पर एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसका असर अगले 72 घंटों तक बना रह सकता है इसी कारण 9 राज्यों में रेन अलर्ट जारी हुआ है।
शुक्रवार, शनिवार और रविवार तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में आंधी-बारिश, और बर्फबारी की संभावना हैं तो वहीं राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और वज्रपात का अलर्ट जारी है।

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बादल छाए रहेंगे
राजधानी दिल्ली में 28 मार्च को आसमान बादलों से घिरा रहेगा। अगले 24 घंटे के दौरान गरज-चमक के साथ हल्की आंधी और बारिश रिकॉर्ड हो सकती है। नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी धूल भरी आंधी आ सकती है। आईएमडी ने न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान लगाया है।
North East Weather: भीषण आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई स्थानों पर हल्की बारिश का दौर जारी है। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक आज भी कुछ भागों में आंधी-बारिश की संभावना है। 28 से 30 मार्च के बीच जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, बीकानेर, जोधपुर, शेखावटी और अजमेर संभाग में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान कई जगहों पर ओले गिरने की भी संभावना है।
Weather Forecast Today: उत्तराखंड में कई जगहों पर होगी बारिश
उत्तराखंड में पिछले कई घंटों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है और कई ऊंचाई वाले स्थानों पर झमाझम बारिश हुई है। आईएमडी ने बताया कि नैनीताल, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी और चमोली सहित करीब 7 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
Weather Today:40 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा तापमान
तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा, तमिलनाडु और रायलसीमा में दिन का तापमान तेजी से बढ़ सकता है और अगले 10 दिन में 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आईएमडी ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications