MI vs KKR Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें मुंबई-केकेआर मैच लाइव, बेहद आसान है तरीका
MI vs KKR Live Streaming:आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर है और आज का मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें स्टार खिलाड़ियों से भरी हुई हैं, ऐसे में फैंस इस हाई-वोल्टेज मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी इस मैच को लाइव देखना चाहते हैं, तो यहां आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी कि इसे कब, कहां और कैसे देखा जा सकता है।
यह मुकाबला रविवार 29 मार्च 2026 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा। वानखेड़े की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, ऐसे में एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

कैसे देखें लाइव: MI vs KKR Live Streaming
भारत में इस मैच का लाइव प्रसारण Star Sports Network पर किया जाएगा, जहां आप इस मुकाबले का आनन्द मैच का आनंद ले सकते हैं। वहीं, ऑनलाइन दर्शकों के लिए लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी, वहां अलग-अलग भाषाओँ में कमेंट्री उपलब्ध है। हालांकि ऑनलाइन मुकाबला देखने के लिए सब्सक्रिप्शन होना चाहिए। इसके अलावा मोबाइल रिचार्ज के दौरान जियोहॉटस्टार का प्लान फ्री भी मिलता है।
किस टीम का पलड़ा भारी
मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखने वाले फैंस के लिए यह सबसे आसान और सुविधाजनक विकल्प है। अगर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन टी20 क्रिकेट में किसी भी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता। मुंबई ने 24 और केकेआर ने 11 मैचों में जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच 35 मैच खेले गए हैं।
बड़ा स्कोर बनने की संभावना
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच को हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान देखा गया था, जहां रनों की बारिश हुई थी। छोटी बाउंड्री वाले इस मैदान पर आज भी बड़ा स्कोर बनने की संभावना काफी ज्यादा है।












Click it and Unblock the Notifications