Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत
Gold Rate Today 27 March 2026: देश में सोने की कीमतों में 27 मार्च 2026 को फिर बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना घटकर ₹1,44,690 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि मुंबई, पुणे और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में यह ₹1,44,540 के आसपास कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने पर दबाव बना हुआ है, जहां स्पॉट गोल्ड करीब 4,384 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और अमेरिकी नीतियों के असर से सोने में गिरावट का ट्रेंड जारी है।
जनवरी में सोना ₹1.93 लाख प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था, लेकिन अब यह करीब ₹1.45 लाख पर आ चुका है। यानी निवेशकों को करीब ₹50,000 की गिरावट देखने को मिली है। वहीं चांदी भी ₹4.20 लाख प्रति किलो से गिरकर ₹2.20 लाख के आसपास पहुंच गई है, जो लगभग ₹2 लाख की बड़ी गिरावट है।

बीते दिन 26 मार्च को रामनवमी की वजह से शेयर बाजार बंद था, लेकिन कमोडिटी मार्केट (MCX) पर शाम 5 बजे खुलते ही भारी गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा। एमसीएक्स पर सोना ₹4000 से ज्यादा टूटकर ₹1.40 लाख के करीब पहुंच गया, जबकि चांदी ₹15,000 तक गिरकर ₹2.20 लाख के नीचे आ गई। यह गिरावट निवेशकों के लिए बड़ा संकेत मानी जा रही है।
Gold Rate In India: 27 मार्च 2026: देश के 20 बड़े शहरों में सोने का ताजा रेट कार्ड
| शहर | 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 18 कैरेट (₹/10 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,44,690 | ₹1,32,640 | ₹1,08,520 |
| मुंबई | ₹1,44,540 | ₹1,32,490 | ₹1,08,410 |
| कोलकाता | ₹1,44,540 | ₹1,32,490 | ₹1,08,410 |
| चेन्नई | ₹1,44,540 | ₹1,32,490 | ₹1,08,410 |
| बेंगलुरु | ₹1,44,540 | ₹1,32,490 | ₹1,08,410 |
| पुणे | ₹1,44,540 | ₹1,32,490 | ₹1,08,410 |
| हैदराबाद | ₹1,44,540 | ₹1,32,490 | ₹1,08,410 |
| अहमदाबाद | ₹1,44,590 | ₹1,32,540 | ₹1,08,440 |
| जयपुर | ₹1,44,690 | ₹1,32,640 | ₹1,08,520 |
| लखनऊ | ₹1,44,690 | ₹1,32,640 | ₹1,08,520 |
| चंडीगढ़ | ₹1,44,690 | ₹1,32,640 | ₹1,08,520 |
| भोपाल | ₹1,44,590 | ₹1,32,540 | ₹1,08,440 |
| इंदौर | ₹1,44,590 | ₹1,32,540 | ₹1,08,440 |
| पटना | ₹1,44,690 | ₹1,32,640 | ₹1,08,520 |
| नोएडा | ₹1,44,690 | ₹1,32,640 | ₹1,08,520 |
| गुरुग्राम | ₹1,44,690 | ₹1,32,640 | ₹1,08,520 |
| नागपुर | ₹1,44,540 | ₹1,32,490 | ₹1,08,410 |
| सूरत | ₹1,44,590 | ₹1,32,540 | ₹1,08,440 |
| कानपुर | ₹1,44,690 | ₹1,32,640 | ₹1,08,520 |
| रांची | ₹1,44,690 | ₹1,32,640 | ₹1,08,520 |
देश में सोने-चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?
भारत में सोने और चांदी की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, जीएसटी और डिमांड-सप्लाई का संतुलन अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा त्योहारों और शादी के सीजन में मांग बढ़ने से भी दाम ऊपर जाते हैं, जबकि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता या ब्याज दरों में बदलाव से कीमतों पर दबाव बनता है।












Click it and Unblock the Notifications