Iran Vs America: अमेरिका के सबसे ताकतवर एयरक्राफ्ट का ईरान ने किया ऐसा हाल, देख कर ट्रंप का फट जाएगा कलेजा

Iran missile attack on American Aircraft: ईरान ने सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर बड़ा हमला कर अमेरिका को तगड़ा जख्म दिया है। 27 मार्च को हुए इस मिसाइल और ड्रोन हमले में अमेरिकी वायुसेना की 'आंख' कहा जाने वालE-3 Sentry AWACS विमान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

जिसकी तस्वीर अब सामने आई है। करीब ₹6,600 करोड़ की कीमत वाला यह विमान आसमान से दुश्मन की हर हरकत पर नजर रखता था। इस हमले ने न केवल करोड़ों का नुकसान किया है, बल्कि मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य दबदबे को भी चुनौती दी है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें अमेरिकी सेना की चिंता बढ़ाने वाली हैं।

Iran missile attack on American Aircraft

Iran missile attack on Prince Sultan Airbase: ईरान का घातक वार और भारी नुकसान

ईरान ने इस हमले में सीधे उन संपत्तियों को निशाना बनाया जो अमेरिकी वायुसेना की रीढ़ हैं। AWACS विमान के अलावा, हवा में ईंधन भरने वाले टैंकरों को भी निशाना बनाया गया है। खबरों के मुताबिक, इस हमले में 10 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं। यह हमला दिखाता है कि ईरान की मिसाइल तकनीक अब इतनी सटीक हो चुकी है कि वह कड़ी सुरक्षा वाले अमेरिकी बेस के अंदर घुसकर सबसे कीमती रडार विमानों को तबाह कर सकती है।

ये भी पढे़ं: Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी

Iran vs USA military tension: क्या है E-3 Sentry AWACS की ताकत?

E-3 Sentry कोई साधारण विमान नहीं, बल्कि हवा में उड़ता हुआ एक 'कमांड सेंटर' है। इसके ऊपर लगी विशाल छतरी जैसा रडार सैकड़ों किलोमीटर दूर तक दुश्मन के जहाजों और मिसाइलों को ट्रैक कर सकता है। इसे युद्ध का 'शतरंज मास्टर' कहा जाता है, जो फाइटर जेट्स को बताता है कि हमला कहाँ और कैसे करना है। 1970 के दशक से यह अमेरिका के हर बड़े युद्ध का हिस्सा रहा है। इसके बिना अमेरिकी पायलटों के लिए युद्धक्षेत्र में काम करना बहुत मुश्किल हो जाता है।

ये भी पढे़ं: Iran Israel War: युद्ध को धंधा बना चुके ट्रंप! खामेनेई के दूत का सनसनीखेज दावा, दुनिया में अमेरिका की थू-थू

अमेरिकी ऑपरेशंस पर पड़ेगा बुरा असर

एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस एक विमान के हटने से मिडिल ईस्ट में अमेरिका की निगरानी क्षमता में बड़ा 'गैप' यानी खालीपन आ जाएगा। डिफेंस एक्सपर्ट केली ग्रीको के अनुसार, यह शॉर्ट टर्म में अमेरिका के लिए बहुत बड़ा झटका है। जब तक इसकी जगह दूसरा विमान तैनात नहीं होता, तब तक क्षेत्र में अमेरिकी विमानों को सुरक्षा देना और दुश्मन पर नजर रखना चुनौतीपूर्ण होगा। इससे सऊदी अरब और आसपास के इलाकों में अमेरिकी मिशन की रफ्तार सुस्त पड़ सकती है।

ये भी पढ़ें: Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप

ट्रंप और अमेरिकी रणनीति के लिए चुनौती

इस घटना ने अमेरिका की पुरानी हो रही विमान फ्लीट (AWACS) और उसकी सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अमेरिकी राजनीति में भी इस नुकसान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है, क्योंकि $700 मिलियन के विमान का इस तरह बर्बाद होना करदाताओं के पैसे और सैन्य साख दोनों का नुकसान है। अब अमेरिका के सामने चुनौती है कि वह जल्द से जल्द नए E-7 Wedgetail विमानों को बेड़े में शामिल करे, वरना उसकी हवाई ताकत कमजोर पड़ती रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+