38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल
Neha Sharma: साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) के साथ फिल्म 'चिरुथा' से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस नेहा शर्मा इन दिनों अपने नए डिजिटल फैसले को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। फिल्मों में कम मौके मिलने के बीच नेहा शर्मा ने सोशल मीडिया को कमाई का जरिया बनाया है लेकिन इस कदम ने उन्हें विवादों के केंद्र में ला खड़ा किया है।
इंस्टाग्राम पर लॉन्च किया पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल
नेहा शर्मा ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पेड सब्सक्रिप्शन सर्विस शुरू की है। इस मॉडल के तहत फैंस को एक्सक्लूसिव फोटो और वीडियो देखने के लिए हर महीने करीब 290 रुपए की फीस देनी होती है।

महीने में 7 लाख रुपए कमा रही हैं नेहा शर्मा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक करीब 2500 से ज्यादा यूजर्स इस सर्विस को सब्सक्राइब कर चुके हैं। इससे नेहा शर्मा को हर महीने लगभग 7 लाख रुपये की कमाई हो रही है।
नेहा शर्मा को जमकर किया जा रहा है ट्रोल
जहां एक तरफ नेहा शर्मा का ये कदम डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनकी मजबूत पकड़ दिखाता है, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कुछ यूजर्स का आरोप है कि एक्ट्रेस सिर्फ पैसे कमाने के लिए ऐसा कर रही हैं। पेड कंटेंट को लेकर भी गलत धारणाएं फैलाई जा रही हैं।
पॉलिटिक्स तक पहुंचा मामला
ये विवाद सिर्फ नेहा शर्मा के प्रोफेशनल फैसले तक सीमित नहीं रहा। कुछ लोगों ने एक्ट्रेस के पारिवारिक और राजनीतिक बैकग्राउंड को भी इसमें घसीटना शुरू कर दिया है।
क्या है नेहा शर्मा का पारिवारिक बैकग्राउंड?
जानकारी के अनुसार नेहा शर्मा के पिता का नाम अजीत शर्मा (Ajit Sharma) है। वे एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह बिहार के भागलपुर के विधायक रह चुके हैं। इसी आधार पर उन्हें पर्सनल कमेंट्स और आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि कई एक्सपर्ट्स और यूजर्स इस बात का विरोध कर रहे हैं कि किसी एक्ट्रेस के करियर के फैसले को राजनीति से जोड़ना गलत है।
कंटेंट को लेकर फैलाई जा रही गलतफहमियां
सबसे बड़ी बात ये है कि नेहा शर्मा के पेड कंटेंट को लेकर कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। बिना देखे ही कुछ लोग इसे अश्लील बता रहे हैं जबकि फैंस का कहना है कि इसमें सिर्फ ग्लैमरस फोटोशूट, फैशन कंटेंट और ब्रांड प्रमोशन शामिल हैं, कोई भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं है।
डिजिटल कमाई पर नई बहस
नेहा शर्मा का ये मामला अब एक बड़ी बहस का रूप ले चुका है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल किए जा रहे हैं-
क्या कंटेंट क्रिएटर्स को अपने काम से कमाने का अधिकार नहीं?
क्या महिलाओं को खास तौर पर ज्यादा टारगेट किया जाता है?
-डिजिटल दौर में सब्सक्रिप्शन मॉडल एक सामान्य और कानूनी तरीका बन चुका है लेकिन इसके बावजूद नेहा शर्मा को जिस तरह ट्रोल किया जा रहा है। वह सोशल मीडिया के दूसरे पहलू को उजागर करता है।
-नेहा शर्मा का ये कदम जहां डिजिटल इंडिपेंडेंस की मिसाल है, वहीं इस पर हो रही ट्रोलिंग सोशल मीडिया की संवेदनशीलता और सीमाओं पर सवाल खड़े करती है।












Click it and Unblock the Notifications