3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ
Meera Vasudevan: मलयालम सिनेमा (Malyalam Cinema) की फेमस एक्ट्रेस मीरा वासुदेवन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। तीसरे पति से तलाक के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है लेकिन अब इंडस्ट्री से उन्हें सपोर्ट भी मिल रहा है।
तीसरी शादी टूटने पर मचा बवाल
आपको बता दें कि मीरा वासुदेवन की पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रही है। उन्होंने तीन शादियों की थीं। हाल ही में उनका तीसरा रिश्ता भी टूट गया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर आलोचनाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने मीरा वासुदेवन के फैसलों पर सवाल उठाए लेकिन एक्ट्रेस लगातार इन आलोचनाओं को गलत ठहराती रही हैं।

एलेप्पी अशरफ ने मीरा के लिए कही ये बड़ी बात
मलयालम इंडस्ट्री के डायरेक्टर एलेप्पी अशरफ ने मीरा वासुदेवन का खुलकर सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा है- ये उनकी जिंदगी है और उन्हें अपने फैसले लेने का पूरा अधिकार है। मीरा पढ़ी-लिखी हैं और उन्होंने साइकोलॉजी में डिग्री भी हासिल की है। उन्होंने ये भी जोड़ा कि मीरा हमेशा कहती थीं कि इंसान को अपने अनुभवों से सीखना चाहिए।
मोहनलाल के साथ शूट किया था ऐसा सीन
आपको बता दें कि मीरा वासुदेवन को असली पहचान फिल्म 'तनमात्रा 'से मिली, जिसमें उन्होंने साउथ के लिजेंड्री एक्टर मोहनलाल की पत्नी लेखा का किरदार निभाया था। इस फिल्म में मीरा वासुदेवन के अभिनय को काफी सराहा गया था और उन्होंने बेहद नेचुरल परफॉर्मेंस दी थी।
बोल्ड सीन्स को लेकर रखी थीं ये 2 शर्तें
-डायरेक्टर एलेप्पी अशरफ ने ये भी खुलासा किया है कि इस फिल्म के लिए पहले कई बड़ी अभिनेत्रियों से संपर्क किया गया था लेकिन कुछ आपत्तिजनक और बोल्ड सीन्स की वजह से उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद मीरा वासुदेवन ने इस रोल के लिए हामी भरी थी।
-हालांकि मीरा वासुदेवन 2 शर्तों के साथ इस फिल्म को करने के लिए राजी हुई थीं। मीरा ने साफ कहा था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर सीमित लोग मौजूद रहें और साथ ही किसी भी तरह का अनुचित एक्सपोजर न हो। जानकारी के अनुसार फिल्म के डायरेक्टर एलेप्पी अशरफ और लीड एक्टर मोहनलाल, दोनों ने मीरा की शर्तों का सम्मान किया था।
मीरा वासुदेवन का प्रोफेशनल एटीट्यूड
मीरा वासुदेवन ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें मोहनलाल के साथ बोल्ड सीन शूट करने को लेकर कोई असहजता नहीं हुई थी और उन्होंने इसे पूरी प्रोफेशनलिज्म के साथ किया था।
फिल्मों से टीवी तक का सफर
-आजकल मीरा वासुदेवन टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और कई पॉपुलर सीरियल्स में अहम भूमिकाएं निभा रही हैं। आपको बता दें कि मीरा वासुदेवन की जिंदगी उतार-चढ़ाव से भरी रही है। चाहे वह उनकी पर्सनल लाइफ हो या फिर करियर।
-जहां एक ओर मीरा वासुदेवन को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है, वहीं इंडस्ट्री के कुछ लोग उनके फैसलों का समर्थन भी कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि वह आगे अपने करियर और निजी जीवन में कौन-से नए फैसले लेती हैं।












Click it and Unblock the Notifications