IndiGo भरेगी नुकसान का हर्जाना! इन यात्रियों को मिलेगा खास मुआवजा, एयरलाइन देगी कितने हजार?
IndiGo Offer Travel Voucher: देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो का ऑपरेशनल संकट पिछले कई दिनों से लगातार सुर्खियों में है। इसी बीच यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत वाली खबर सामने आई है। दिसंबर के पहले हफ्ते में, जब अचानक हजारों उड़ानें रद्द और लेट हुईं, तब कई यात्री रात-भर एयरपोर्ट पर फंसे रहे।
सोशल मीडिया पर परेशान यात्रियों के वीडियो और तस्वीरें छाए रहे, जिससे दबाव और बढ़ गया। अब कंपनी ने माना है कि हालात वाकई गंभीर थे और कई लोगों को कड़ा इंतज़ार झेलना पड़ा। इसी वजह से इंडिगो ने प्रभावित यात्रियों को खास मुआवजा देने का फैसला किया है। जो आने वाले महीनों में उनके सफर को थोड़ा आसान बनाएगा।

इंडिगो एयरलाइंस ने उन यात्रियों को 10,000 रुपये का ट्रैवल वाउचर देने का ऐलान किया है, जो 3, 4 और 5 दिसंबर 2025 को घंटों एयरपोर्ट पर फंसे रहे। कंपनी ने कहा कि कई यात्रियों को भीड़ और ऑपरेशनल दिक्कतों के कारण गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें: IndiGo Crisis: यह हमारे रिकॉर्ड पर दाग है! इंडिगो फ्लाइट फेल होने पर ऐसा क्यों बोले चेयरमैन विक्रम मेहता?
12 महीने तक मान्य रहेगा वाउचर
एयरलाइन ने बताया कि वाउचर अगले 12 महीनों तक किसी भी इंडिगो उड़ान में इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह मुआवजा यात्रियों को मिलने वाले टिकट रिफंड और सरकार द्वारा तय 5,000 से 10,000 रुपये की भरपाई से अलग होगा। इंडिगो का कहना है कि अधिकतर रिफंड जारी किए जा चुके हैं और बाकी जल्द पूरे कर दिए जाएंगे।
ऑपरेशनल समस्या से बिगड़ा हालात
पिछले हफ्ते इंडिगो को बड़े पैमाने पर ऑपरेशनल दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिसके चलते हजारों उड़ानें रद्द या देरी से चलीं। देश भर के एयरपोर्ट पर अफरातफरी जैसे हालात बन गए और बड़ी संख्या में यात्री फंसे रह गए।
कंपनी इस संकट के शुरू होने से पहले रोज़ लगभग 2,300 उड़ानें चला रही थी।
नियामक सख्ती और उड़ानों में कटौती
परिस्थिति बिगड़ने के बाद अधिकारियों ने इंडिगो को सर्दियों की फ्लाइट शेड्यूल में 10 प्रतिशत कटौती करने का निर्देश दिया है। उधर, संकट के 10वें दिन भी गुरुवार को सौ से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं।
DGCA ने CEO से मांगी रिपोर्ट
DGCA ने इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स को तलब कर ऑपरेशनल समस्या की पूरी रिपोर्ट देने को कहा है। इसमें डेटा, अपडेट और कारणों की विस्तृत जानकारी शामिल होगी।
कंपनी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
इंडिगो के चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता ने एक वीडियो संदेश जारी कर कई आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में कंपनी पर कई तरह की आलोचनाएं हुईं-कुछ सही हैं, क्योंकि एयरलाइन यात्रियों को अच्छी सेवा नहीं दे पाई। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि कुछ आरोप पूरी तरह झूठे हैं, जैसे-
- कंपनी ने खुद संकट खड़ा किया
- सरकार के नियमों को प्रभावित करने की कोशिश की
- सुरक्षा से समझौता किया
मेहता ने कहा कि एयरलाइन इन आरोपों को सिरे से खारिज करती है और हालात सुधारने पर काम कर रही है।
ये भी पढ़ें: IndiGo Flight Crisis: इंडिगो संकट पर दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, केंद्र से पूछा- इस हाल के लिए कौन जिम्मेदार?
-
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका












Click it and Unblock the Notifications