LIVE: अयोध्या के बाद PM मोदी पहुंचे ओडिशा के भुवनेश्वर, ब्रह्मपुर और नौरंगपुर में करेंगे रैलियां

Breaking News Live Updates in Hindi: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर इस वक्त में देश में सियासी पारा चरम पर है। पीएम मोदी अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने रामलला के दरबार में दर्शन किए और फिर पूजा अर्चना की। इसके बाद पीएम मोदी का रोड शो शुरू हुआ।

तो वहीं दूसरी ओर अगर मौसम की बात करें तो इस वक्त देश के कई हिस्सों में आज हीटवेव चलने की आशंका है जिसके लिए आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है।

LIVE UPDATES

पढ़िए देश, दुनिया, सिनेमा, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर का ताजा अपडेट।

LIVE Feed
May 05, 2024, 11:51 PM IST

अयोध्या के बाद PM मोदी पहुंचे ओडिशा के भुवनेश्वर

अयोध्या के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के भुवनेश्वर हवाईअड्डे पर पहुंचे। वह 6 मई को ब्रह्मपुर और नौरंगपुर में सार्वजनिक रैलियां करेंगे।
May 05, 2024, 10:22 PM IST

'कांग्रेस अन्याय से भरी', केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस अन्याय से भरी है। अगर उनके नेताओं को ऐसी चीजों का सामना करना पड़ता है जैसा कि राधिका खेड़ा को झेलना पड़ा, और कई अन्य घटनाएं बताती हैं कि कांग्रेस में महिलाओं के लिए कोई न्याय नहीं है... दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस राजनीति के लिए इतना नीचे गिर गई है कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है।
May 05, 2024, 9:55 PM IST

अयोध्या में पीएम मोदी के रोड शो पर अयोध्या भूमि विवाद मामले के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी भी शामिल हुए। उन्होंने कहा, "पीएम मोदी और सीएम योगी अयोध्या में रोड शो कर रहे हैं, हम भी फूल बरसाने के लिए यहां मौजूद हैं। पूरी अयोध्या यहां मौजूद है और हम सब पीएम मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं।"
May 05, 2024, 8:48 PM IST

इस्लामिक रिसर्च इंस्टीट्यूट में आग

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग शहर में इस्लामिक रिसर्च इंस्टीट्यूट में आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं।
May 05, 2024, 8:30 PM IST

पीएम मोदी का रोड शो जारी

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो चल रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं।
May 05, 2024, 8:18 PM IST

पीएम मोदी का रोड शो

उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अयोध्या में रोड शो किया।
May 05, 2024, 7:53 PM IST

अयोध्या राम मंदिर पहुंचे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की। 22 जनवरी, 2024 को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी की यह पहली अयोध्या यात्रा है।
May 05, 2024, 7:29 PM IST

अयोध्या में पीएम मोदी रोड शो

उत्तर प्रदेश के अयोध्या की तस्वीरें। पीएम नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में यहां रोड शो करेंगे। इसके बाद राम मंदिर भी जाएंगे।
May 05, 2024, 7:02 PM IST

पीड़ितों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी

कर्नाटक: प्रज्वल रेवन्ना अश्लील वीडियो मामला में एसआईटी ने पीड़ितों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 6360-938947 लॉन्च किया है।
May 05, 2024, 6:29 PM IST

INDIA गठबंधन संविधान की रक्षा कर रही: राहुल गांधी

नागरकुर्नूल, तेलंगाना: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "यह पहला ऐसा चुनाव है जिसमें कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन संविधान की रक्षा कर रही है और भाजपा के लोग संविधान को बदलना, खत्म करना चाहते हैं। अगर देश में गरीब, पिछड़ों, दलितों और आदिवासी को कुछ मिला तो संविधान के कारण मिला। अगर आपको सरकारी नौकरी मिली, आरक्षण मिला तो सब संविधान के कारण है, इससे पहले आपके लिए हिंदूस्तान में कोई अधिकार नहीं थे..."
May 05, 2024, 6:28 PM IST

तुष्टीकरण की राजनीति अब शहजादों के लिए मजबूरी: PM मोदी

सीतापुर, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "तुष्टीकरण की राजनीति अब समाजवादी पार्टी, कांग्रेस के शहजादों के लिए असतित्व की मजबूरी बन गई है। अब SC, ST, OBC को भी हर योजना का लाभ पहुंच रहा है इसलिए गरीब हो या SC, ST, OBC, ये सारे वर्ग कांग्रेस और INDI गठबंधन से छिटक चुके हैं और वे आज भाजपा के साथ आ गए हैं।"
May 05, 2024, 6:27 PM IST

सीतापुर में पीएम मोदी की रैली

सीतापुर, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "वे (INDIA गठबंधन) लोग दावा करते हैं कि सत्ता में आए तो धारा 370 को वापस लाएंगे। कश्मीर का चुनाव जीतने के लिए ये कहते हैं कि धारा 370 वापस लाएंगे, इन्होंने बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान किया है। उन्होंने संविधान पूरे देश के लिए बनाया था, लेकिन कांग्रेस वालों ने पूरे देश में संविधान लागू नहीं किया। वे गड्ढे में से 370 नहीं निकाल सकते।"
May 05, 2024, 6:26 PM IST

JDS नेता एचडी रेवन्ना की मेडिकल जांच

बेंगलुरु, कर्नाटक: JDS नेता एचडी रेवन्ना को मेडिकल जांच के लिए बॉरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल ले जाया गया। बेंगलुरु के केआर नगर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ दर्ज अपहरण के एक मामले में एसआईटी अधिकारियों ने कल उन्हें गिरफ्तार किया था।
May 05, 2024, 6:23 PM IST

सुनीता केजरीवाल का रोड शो

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने AAP के दक्षिणी दिल्ली लोकसभा उम्मीदवार सहीराम पहलवान के समर्थन में देवली में रोड शो किया। दिल्ली की सभी 7 संसदीय सीटों पर 25 मई को मतदान होना है।
May 05, 2024, 5:36 PM IST

'यह स्टंटबाजी है', पुंछ आतंकी हमले पर चन्नी

जालंधर, पंजाब: रविवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारतीय वायु सेना के वाहन पर आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले पर कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, ''यह स्टंटबाजी है। जब चुनाव आते हैं तो बीजेपी को जिताने के लिए ऐसे स्टंट किए जाते हैं। ये पूर्व नियोजित हमले हैं, इनमें कोई सच्चाई नहीं है।"
May 05, 2024, 5:15 PM IST

कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा का पार्टी से इस्तीफा

कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया। उन्होंने कहा कि "राम लला की जन्मभूमि श्री अयोध्या धाम हम सभी के लिए बहुत पवित्र स्थान है और मैं खुद को वहां जाने से नहीं रोक सकी। लेकिन वहां जाने का मुझे इतना विरोध सहना पड़ेगा यह मैंने कभी नहीं सोचा था। मेरे साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अभद्रता हुई, मुझे वहां कमरे में बंद कर दिया गया, मैं छोटे से लेकर बड़े से बड़े नेतृत्व तक चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन मुझे न्याय नहीं मिला। आज मैंने अपने पार्टी पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि रामलला मुझे न्याय जरूर देंगे।"
May 05, 2024, 4:24 PM IST

धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा- मोदी

इटावा, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "75 साल पहले जब देश के विद्वान लोग संविधान बना रहे थे तब संविधान निर्माताओं ने कहा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा... लेकिन अब सपा, कांग्रेस यह सारी पार्टी SC-ST-OBC का आरक्षण छिनकर उसे धर्म के आधार पर बांटना चाहती है। इन्होंने कर्नाटक में रातों रात मुस्लिम जातियों को OBC घोषित कर दिया। फतवा निकाला कि कर्नाटक में जितने मुसलमान हैं सभी OBC हैं..."
May 05, 2024, 4:24 PM IST

कुप्रथा को इस चायवाले ने तोड़ा- पीएम मोदी

उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटावा में एक रैली को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने कहा, "शाही परिवार का वारिस ही मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री बनें, यह कुप्रथा को इस चायवाले ने तोड़ दी है।"
May 05, 2024, 3:54 PM IST

यह वायनाड के लोगों के साथ धोखा....

रायबरेली से राहुल के चुनाव लड़ने पर बोले गौरव बल्लभ- यह वायनाड के लोगों के साथ धोखा है।
May 05, 2024, 3:51 PM IST

क्या महायुति को 'खून' के आंसू रुलाएगा प्याज?

Maharashtra Lok Sabha Chunav: निर्यात पर बैन हटने से महायुति को फायदा मिलेगा? या 'खून' के आंसू रुलाएगा प्याज!
May 05, 2024, 3:50 PM IST

रेवन्ना मामले पर कांग्रेस ने मोदी-शाह से पूछे 10 सवाल

प्रज्वल रेवन्ना को लेकर कांग्रेस हमलावर, पीएम मोदी-शाह से पूछे ये 10 सवाल
May 05, 2024, 3:50 PM IST

IPL 2024: सुनील गावस्कर ने कोहली को जमकर लताड़ा

IPL 2024: सुनील गावस्कर ने कोहली को जमकर लताड़ा, स्टार स्पोर्ट्स चैनल को भी लिया आड़े हाथों
May 05, 2024, 3:49 PM IST

आज के मैच का टॉस कौन जीता

आज के मैच का टॉस कौन जीता- बांग्लादेश vs जिम्बाब्वे
May 05, 2024, 3:49 PM IST

कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या

Greater Noida:कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या, सदमे में परिवार, पुलिस पर लगाएं गंभीर आरोप
May 05, 2024, 3:11 PM IST

गांधी परिवार का नौकर नहीं...

"मैं एक राजनेता हूं, गांधी परिवार का नौकर नहीं": कांग्रेस के अमेठी उम्मीदवार ने बीजेपी के 'चपरासी' वाले तंज पर किया पलटवार।
May 05, 2024, 2:17 PM IST

महिला टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान

महिला टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान, 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड का मुकाबला भारत से होगा।
May 05, 2024, 1:39 PM IST

वे पाकिस्तान को खुश करने की कोशिश क्यों कर रहे हैं?

शिव सेना नेता मिलिंद देवड़ा का कहना है कि वडेट्टीवार का बयान बेहद ही शर्मनाक है, मैंने 26/11 हमले के दौरान मुंबई के लोगों का दर्द देखा है, वे पाकिस्तान को खुश करने और एक समुदाय को दोषी ठहराने की कोशिश क्यों कर रहे हैं?
May 05, 2024, 1:04 PM IST

ब्लू-कॉर्नर नोटिस जारी

ब्लू-कॉर्नर नोटिस जारी, प्रज्वल रेवन्ना का जल्द पता चलेगा : कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर
May 05, 2024, 12:44 PM IST

प्रज्वल रेवन्ना कहीं भी हो...

'प्रज्वल रेवन्ना कहीं भी हो, उसे वापस लाया जाएगा'- CM सिद्धारमैया
May 05, 2024, 12:43 PM IST

Sunidhi Chauhan पर कॉन्सर्ट के दौरान फेंकी पानी की बोतल

Sunidhi Chauhan पर कॉन्सर्ट के दौरान फेंकी पानी की बोतल, सिंगर ने दिया करारा जवाब, कहा- 'इससे शो बंद...'
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+