LSG vs KKR: आज के IPL में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

LSG vs KKR Match Prediction: आईपीएल 2024 के 54वें मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। दोनों टीमें रविवार, 5 मई को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ंने के लिए तैयार हैं। मैच से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

टूर्नामेंट में अब तक अच्छा प्रदर्शन करने वाली दोनों टीमें अंक तालिका में क्रमश: दूसरे (केकेआर) और तीसरे (एलएसजी) स्थान पर हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों टीमों ने अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) का सामना किया था और आसानी से जीत हासिल की थी। श्रेयस अय्यर एंड कंपनी ने 24 रन से सीरीज की अपनी सातवीं जीत दर्ज की, जबकि केएल राहुल और उनकी टीम ने चार विकेट से अपनी छठी जीत दर्ज की।

Kolkata Knight Riders

प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए आगामी मैच दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण होगा। जब वे पिछले महीने एक-दूसरे से मिले थे, तो केकेआर अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स में आठ विकेट से विजयी हुई थी। सीज़न की दो सबसे मजबूत टीमों के बीच एक और रोमांचक मुकाबले के लिए मंच तैयार है।

इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
लखनऊ का ईकाना स्टेडियम इस आईपीएल में गेंदबाजों के लिए काफी सपोर्टिव रहा है। यहां गेंदबाज बल्लेबाजों को परेशान करने में कामयाब रहे हैं। हालांकि, बल्लेबाजों को थोड़ा फायदा होगा और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को भी मदद मिलेगी।

एलएसजी बनाम केकेआर वेदर रिपोर्ट
रविवार शाम को लखनऊ में मैच शुरू होने के आसपास तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इस दौरान मध्यम हवा की गति 8 किमी/घंटा और ह्यूमिडिटी स्तर 23 प्रतिशत होगा। मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं के बराबर है।

ये भी पढ़ें- LSG vs KKR Dream11: लखनऊ-कोलकाता के मैच की ये है बेस्ट ड्रीम XI, रातोंरात किस्मत बदलने का मौका?

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे। श्रीकर भरत, शेरफेन रदरफोर्ड, चेतन सकारिया, दुष्मंथा चमीरा, नितीश राणा, रहमानुल्लाह गुरबाज़, हर्षित राणा, साकिब हुसैन, सुयश शर्मा, अल्लाह ग़ज़नफ़र।

लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम: केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, एश्टन टर्नर, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान, अरशद खान, अर्शिन कुलकर्णी, कृष्णप्पा गौतम, मणिमारन सिद्धार्थ, युद्धवीर सिंह चरक, प्रेरक मांकड़, मयंक यादव, अमित मिश्रा, काइल मेयर्स, क्विंटन डी कॉक, मैट हेनरी, यश ठाकुर, देवदत्त पडिक्कल, शमर जोसेफ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+