Greater Noida:कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या, सदमे में परिवार, पुलिस पर लगाएं गंभीर आरोप

Greater Noida News Uttar Pradesh: उतर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के रहने वाले कारोबारी के 15साल के बेटे का शव रविवार को बुलंदशहर नहर से बरामद हुआ। इसके बाद परिजनों के होश उड़ गए। चार दिन पहले ही अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

ग्रेटर नोएडा से 1 मई की दोपहर को एक रेस्टोरेंट मालिक कृष्‍ण कुमार के बेटे का अपहरण कर लिया गया था। सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग को उसे जबरन कार में ले जाते हुए देखा गया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अपहरण के दौरान, एक महिला ने लड़के कुणाल को एक तरफ से कवर किया। वहीं, दो अन्य लोगों ने उसे दूसरी तरफ से कार में धकेल दिया। प्राथमिकी में आईपीसी की धारा 302 (हत्या) जोड़ दी गई है। आरोपियों तक पहुंचने और उन्हें पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।पुलिस की 10 टीमें बच्‍चे को खोजने में जुटी हुई थी। यह घटना बीटा 2 थाना क्षेत्र का है।

noida

जॉइंट पुलिस कमिशनर शिवहरि मीणा ने बताा कि कुणाल का शव बुलंदशहर की नहर से मिला है। जांच की जा रही है। जल्‍द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+