Mussoorie accident इकलौते बेटे की मौत से कोहराम,हाल में ही दिलाई कार से घूमने गए छात्रों की ऐसे छीन ली जिदंगी
मसूरी में शनिवार को जिस कार हादसे में पांच छात्रों की मौत हुई। वह कार सेलाकुई के अमन सिंह राणा की थी। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ही पिता ने इकलौते बेटे को कार दिलाई थी।
इसी कार से 6 दोस्त मसूरी घूमने गए। लेकिन लौटते समय दर्दनाक हादसा हो गया और एक युवती समेत पांच छात्रों की मौत हो गई। एक युवती अब भी अस्पताल में जिदंगी की जंग लड़ रही है।

इस हादसे में जान गंवाने वाले अमन देहरादून के आईएमएस यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा था। अमन के पिता सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी राजेश सिंह राणा मूल रूप से हिमाचल के रहने वाले हैं। जो कि बीते कई सालों से सहसपुर में बस गए थे। शनिवार की सुबह परिवार के लिए काल बनकर आई।
सुबह सुबह इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। मसूरी के झड़ीपानी चूनाखाला मार्ग पर जिस जगह ये हादसा हुआ, वहां सड़क पर तीव्र मोड है। माना जा रहा है कि या तो चालक को झपकी आई होगी या फिर कार में रफ्तार रही होगी। जिस वजह से नियंत्रण नहीं रहा और कार 60 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी।
इस कार में 6 लोग सवार थे। इनमें से चार एक ही यूनिवर्सिटी के छात्र थे। थाना मसूरी से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सुबह 05.30 बजे एक्सीडेंट की सूचना मिली। मौके पर एक एंडेवर वाहन संख्या UK 07 BD 8600 दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 60 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर छत के बल गिरा हुआ था।
कार में 06 व्यक्ति (04 युवक 02 युवतियां) थे, जिनमे से चारों युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, दुर्घटना में घायल दोनों युवतियों को पुलिस द्वारा उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से 01 युवती की दौराने उपचार मृत्यु हो गयी।
दूसरी युवती की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों द्वारा उसे हायर सेन्टर रेफर किया गया। बताया गया कि छात्र देहरादून से मसूरी घुमने के लिए आये थे, जिनमें से 02 युवक और 02 युवतियां IMS यूनिवर्सटी देहरादून और 01 युवक DIT यूनिवर्सटी के छात्र है और एक पासआउट छात्र था।
नाम पता मृतक
- अमन सिंह राणा निवासी शंकरपुर, उम्र 22 वर्ष, ( IMS यूनिवर्सिटी )
- दिंग्याश प्रताप भाटी निवासी ज्वालापुर हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष ( IMS यूनिवर्सिटी )
- तनुजा रावत निवासी रूडकी हरिद्वार, उम्र 22 वर्ष ( IMS यूनिवर्सिटी )
- आशुतोष तिवारी निवासी मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश
- हृदयांश चन्द्र निवासी अनपरा सोनभद्र, उत्तरप्रदेश, उम्र 24 वर्ष ( D.I.T यूनिवर्सिटी)
घायल
- नयनश्री निवासी रोहतक रोड, मेरठ, उम्र 24 वर्ष ( IMS यूनिवर्सिटी )












Click it and Unblock the Notifications