Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 5 May: आज के मैच का टॉस कौन जीता- बांग्लादेश vs जिम्बाब्वे

Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 5 May: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों ही टीमों के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है। टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले को बांग्लादेश ने आसानी के साथ अपने नाम कर लिया था। वहीं दूसरे मुकाबले में अब जिम्बाब्वे की कोशिश वापसी करने की होगी।

बांग्लादेश को मिली थी जीत

3 मई यानी शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ जिम्बाब्वे की टीम पहले मैच के दौरान पूरी तरह से फ्लॉप साबित रही थी। इस मैच में बांग्लादेश की टीम ने जिम्बाब्वे को पटखनी दी थी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की पूरी टीम 124 पर ढेर हो गई। 125 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम ने दो विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

Aaj ke Match ka toss 1

सीरीज में वापसी करना चाहेगी जिम्बाब्वे

बांग्लादेश की तरफ से तस्कीन अहमद और मोहम्मद सैफुद्दीन ने तीन-तीन विकेट चटकाए थे। इसके अलावा मेहंदी हसन मिराज ने भी जिम्बाब्वे के दो खिलाड़ियों को पवेलियन भेजने का काम किया था। बांग्लादेश के खिलाफ जिम्बाब्वे की शुरुआत टी-20 सीरीज में खराब रही है। ऐसे में दूसरे टी-20 मुकाबले को जीतकर जिम्बाब्वे की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी।

सिकंदर रजा के प्रदर्शन पर नजर

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा दूसरे टी-20 मैच में बांग्लादेश के खिलाफ सबसे बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं। सिकंदर रजा का बल्ला पिछले कुछ समय से खामोश है। जिम्बाब्वे से पहले आईपीएल में पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए भी सिकंदर राजा फ्लॉप रहे थे। ऐसे में इस मुकाबले के दौरान उनके बल्ले से रनों की उम्मीद होगी।

जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): तंज़ीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, जेकर अली (डब्ल्यू), मोहम्मद सैफुद्दीन, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, रिशाद हुसैन।

जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: जॉयलॉर्ड गम्बी (विकेटकीपर), क्रेग एर्विन, ब्रायन बेनेट, सिकंदर रज़ा (कप्तान), तादिवानाशे मारुमनी, क्लाइव मैंडे, जॉनाथन कैंपबेल, ल्यूक जोंगवे, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, रिचर्ड नगारावा, आइंस्ले एनडलोवु।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+