IPL 2024: सुनील गावस्कर ने कोहली को जमकर लताड़ा, स्टार स्पोर्ट्स चैनल को भी लिया आड़े हाथों
Sunil Gavaskar on Virat Kohli: आईपीएल में विराट कोहली के स्ट्राइक रेट को लेकर कुछ बातें कही गई थीं. कोहली ने भी इस पर जवाब दिया। उन्होंने कॉमेंट्री करने वाले लोगों पर निशाना साधा था। सुनील गावस्कर ने स्ट्राइक रेट को लेकर बात कही थी और कोहली ने इंटरव्यू में जवाब दिया और फिर मामला बढ़ गया।
ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने कोहली के उस इंटरव्यू वाले हिस्से को बार-बार दिखाया। कोहली कहते हैं कि जो लोग मैदान पर नहीं खेल रहे होते, उनको कुछ पता नहीं होता है। बाहर के लोग कोई भी बात कर सकते हैं। मैं नहीं समझता कि जो लोग मैदान पर नहीं होकर कॉमेंट्री बॉक्स में होते हैं, उनको ऐसी बातें करनी चाहिए।

इंटरव्यू को स्टार स्पोर्ट्स ने कई बार चलाया और इससे सुनील गावस्कर भड़क गए। गावस्कर ने कहा कि स्टार स्पोर्ट्स पहले भी इंटरव्यू दिखा चुका है और स्पेशल शो पर भी इसे कई बार दिखाया गया है। ऐसा करके वे अपने की कॉमेंटेटर्स की आलोचना कर रहे हैं। स्टार स्पोर्ट्स को यह समझना होगा कि आलोचक उनके ही अपने लोग हैं जो कॉमेंट्री कर रहे हैं।
गावसकर ने कहा कि हमने भी थोड़ा बहुत क्रिकेट खेला है। हमारा कोई अजेंडा नहीं होता है। मैदान पर जो चीज हो रही है उसे ही हम बताते हैं। अगर स्टार स्पोर्ट्स इसे फिर से दिखाएगा तो सभी कॉमेंट्री करने वाले लोगों को निराशा होगी।
सुनील गावस्कर ने कोहली को लेकर कहा कि अगर आपका स्ट्राइक रेट 118 का है और ओपन करने के बाद इसी स्ट्राइक रेट के साथ आप 14वें या 15वें ओवर में आउट होते हैं। इसके बाद आप तालियाँ चाहते हैं, तो यह अजीब बात है। स्टार स्पोर्ट्स उनके हिस्से को बार-बार प्रसारित कर अपने कमेंटेटर्स को ही नीचा दिखा रहा है।
गावस्कर जब ये बातें कह रहे थे, तब उनके साथ स्टार स्पोर्ट्स से एंकर मयंती लैंगर थीं और वह चुप हो गई थीं। मैदान के बीच में खड़े होकर सुनील गावस्कर ने ऑन एयर ये बातें कही।












Click it and Unblock the Notifications