Khagaria News: खगड़िया सीट पर महागठबंधन का पलड़ा भारी! BMP नेता ने आंकड़ा समझाते हुए कही ये बात
Khagaria Lok Sabha News: बिहार में तीसरे चरण के मतदान को लेकर प्रचार प्रसार थमने ही वाला है। इससे पहले खगड़िया लोकसभा सीट पर जीत और हार के समीकरण को बताते हुए बहुजन मुक्ति पार्टी के उपाध्यक्ष मोहम्मद शाकिर ने इंडिया गठबंधन का पलड़ा भारी बताया है।
वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत में BMP प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद शाकिर ने कहा कि खगड़िया से चौधरी महबूब अली कैसर दो बार सांसद रह चुके हैं। इस बार यह उम्मीद थी कि उन्हें लोजपा (र) से चुनावी दांव खिलाया जा सकता है। उनके लिए चुनौती मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी बनी हुई थी।

चिराग पासवान ने चौधरी महबूब अली कैसर को टिकट नहीं देकर राजेश वर्मा को टिकट दिया है। अब समीकरण की बात करें तो चौधरी महबूब अली कैसर चुनाव मैदान में होते तो उनके लिए महागठबंधन और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी चुनौती होती।
Recommended Video
मौजूदा समय में खगड़िया लोकसभा सीट पर समीकरण बदल गए और एकतरफ़ा महागठबंधन का पलड़ा भारी हो चुका है। अब सियासी गणित को समझिए महागठबंधन की तरफ़ सीपीआई (एम) के संजय कुमार कुशवाहा चुनावी मैदान में हैं। एनडीए की तरफ़ से राजेश वर्मा चुनावी ताल ठोक चुके हैं।
एनडीए प्रत्याशी राजेश वर्मा को अगर साथ मिलेगा तो थोड़ा बहुत पासवान समुदाय का, वह भी रामविलास पासवान के नाम पर। इसके अलावा पीएम मोदी के नाम पर भाजपा के कोर कार्यकर्ताओं का वोट मिल सकता है। वही महागठबंधन की तरफ़ मास वोटर्स है।
मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी का खगड़िया में अच्छा ख़ासा जनाधार है। जो कि अब महागठबंधन का हिस्सा है। वहीं खगड़िया सांसद महबूब अली कैसर का अपना वोट बैंक है। वह भी अब महागठबंधन में शामिल हैं।
ऐसे में आप देखें तो जिसके पास ज्यादा वोट था, वह दोनों ही महागठबंधन का हिस्सा है। तेजस्वी यादव, मुकेस सहनी ने लगातार अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए दौरा किया। वहीं खगड़िया में जो सांसद महबूब अली कैसर के वोटर हैं, वह भी डोर टू डोर चुनावी प्रचार कर रहे हैं।
सांसद महबूब अली कैसर के समर्थकों में इस बात की नारज़गी है कि, चिराग ने ऐन वक्त पर उनका (महबूब अली कैसर) टिकट काट दिया। इस वजह से अब कैसर चुनावी मैदान से बाहर हो गए। अगर उन्हें पहले ही इसका आभास होता तो वह महागठबंधन से टिकट ले लेते।
इस बात से नाराज कैसर समर्थकों ने एनडीए के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लोजपा (र) अध्यक्ष चिराग पासवान पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए महागठबंधन के लिए चुनावी प्रचार तेज़ कर दिया। ज़मीन पर एनडीए का विरोध देखकर लग रहा है कि इस बार खगड़िया से महागठबंधन उम्मीदवार भारी मतों से जीत दर्ज कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications