प्रज्वल रेवन्ना को लेकर कांग्रेस हमलावर, पीएम मोदी-शाह से पूछे ये 10 सवाल
कर्नाटक के हासन से सांसद और एनडीए उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना के कथित अ्श्लील वीडियो मामले में कांग्रेस लगातार हमलावर है। प्रज्वल फिलहाल जर्मनी में है। प्रज्वल के जर्मनी जाने के बाद उसके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया गया है।
कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर से इस मामले पर तीखा हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से 10 सवाल पूछे हैं। इन 10 सवालों के जरिए कांग्रेस ने पीएम मोदी-अमित शाह पर तीखा हमला बोला है।

कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार और रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पीएम मोदी और अमित शाह पर तीखा हमला बोला और कहा कि ये लोग मास रेपिस्ट को बचा रहे हैं।
सुरजेवाला ने दावा किया है कि पीएम मोदी को इस मामले की जानकारी है, इनकी सहयोगी पार्टी का सदस्य हजारों महिलाओं के साथ यौन शोषण का आरोपी है। एक भाजपा नेता ने दिसंबर 2023 में तमाम तथ्यों के साथ इस मामले में पीएम मोदी और अमित शाह से मुलाकात की थी।
कांग्रेस ने 10 पीएम मोदी और अमित शाह से 10 सवाल किए हैं।
- जेडीएस से भाजपा ने क्यों हाथ मिलाया
- इन लोगों ने इन नेताओं को भाजपा और जनता दल का उम्मीदवार क्यों बनाया
- आखिर पीएम हासन क्यों गए और प्राज्वल का हाथ क्यों उठाया, और कहा कि प्रज्वल की जीत से उन्हें और ताकत मिलेगी
- सबकुछ जानने के बाद भी मोदी-शाह ने प्रज्वल के बारे में तथ्य को क्यों छिपाया
- जब प्रज्वल देश से भाग रहा था तो क्या पीएम मोदी, विदेश मंत्रालय या पासपोर्ट कंट्रोल बोर्ड को इसकी जानकारी नहीं थी, इन लोगों ने उसे भागने क्यों दिया
- एसआईटी ने सीबीआई और पीएम मोदी को पत्र लिखा कि प्रज्वल को वापस लाया जाए, आखिर मोदी-शाह ने इसका जवाब क्यों नहीं दिया।
- सीएम ने मोदी जी को पत्र लिखा कि प्रज्वल का डिप्लोमैटिक पासपोर्ट रद्द हो, आखिर अभी तक यह क्यों नहीं किया गया।
- हमारी एसआईटी ने सीबीआई को पत्र लिखा और अपील की कि इंटरपोल द्वारा ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया जाए, आखिर मोदी जी ये क्यों नहीं कर रहे।
- अगर मास रेपिस्ट देश से भाग गया तो उसे वापस लाने की जिम्मेदारी कौन लेगा।
- प्रज्वल रेवन्ना के सवाल से पीएम मोदी डरते क्यों हैं।












Click it and Unblock the Notifications