अनारक्षित टिकट प्रणाली ऐप से ले सकते हैं ये टिकट, बहुत आसान है तरीका, देखें पूरी डिटेल

Gorakhpur News यात्री प्रधान पूर्वोत्तर रेलवे यात्रियों को आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराने हेतु प्रयासरत है। यूटीएस यानी अनारक्षित टिकट प्रणाली ऐप का प्रयोग कर कुछ ही क्षणों में बिना कतार में खड़े हुए यात्री अपने मोबाइल फोन से अनारक्षित यात्रा टिकट, प्लेटफार्म टिकट तथा मासिक सीजन टिकट बुक/नवीनीकरण कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त 72 स्टेशनों पर 108 ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) लगाई गई हैं, जिसमें वाराणसी मंडल में 38, लखनऊ मंडल में 40 तथा इज्जतनगर मंडल में 30 ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन सम्मिलित हैं। यह सुविधा उपलब्ध हो जाने से यात्रियों को यात्रा टिकट प्राप्त करने के लिए लम्बी कतारों से छुटकरा मिल गया है।

train

पूर्वोत्तर रेलवे के सभी स्टेशनों पर यूटीएस मोबाइल ऐप की सुविधा उपलब्ध है साथ ही 207 स्टेशनों पर क्यू.आर. कोड की सुविधा भी उपलब्ध है, स्टेशनों पर लगे क्यू.आर. कोड को स्कैन कर यात्री पेपरलेस यात्रा टिकट एवं प्लेटफॉर्म टिकट बुक कर सकते हैं।
यूटीएस ऐप के माध्यम से टिकट बुक करने हेतु सर्वप्रथम यात्रियों को मोबाइल पर प्ले स्टोर/ऐप स्टोर से यूटीएस ऐप इंस्टॉल करना होगा तथा रजिस्टर करना होगा। यात्री टिकट भुगतान हेतु आर-वालेट या डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग या यूपीआई से कर सकते हैं। आर-वालेट के प्रत्येक रिचार्ज पर 03 प्रतिशत का बोनस भी दिया जाता है। इससे यात्री पेपरलेस एवं पेपर टिकट दोनों बुक कर सकते है। पेपर टिकट निरस्त किया जा सकता हैं परन्तु पेपरलेस टिकट निरस्त करने की अनुमति नहीं है। पेपर टिकट बुक करने पर यात्री को एटीवीएम या स्टेशन काउंटर से प्रिंट टिकट लेना होता है। पेपर टिकट में बिना प्रिंट आउट टिकट के यात्रा करना दंडनीय है। इस ऐप से बुक किये गये पेपरलेस टिकट को मोबाइल फोन पर टी.टी.ई. को दिखाया जा सकता है। इसके द्वारा मासिक सीजन टिकटों को 10 दिन पूर्व नवीनीकृत किया जा सकता है।

इसके अतिरिक्त रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) के माध्यम से अनारक्षित यात्रा टिकट, प्लेटफार्म टिकट तथा मासिक सीजन टिकट का नवीनीकरण करने की सुविधा भी दी गई है। एटीवीएम से टिकट का भुगतान करने के लिए यात्री एटीवीएम स्मार्ट कार्ड, यूपीआई क्यू.आर. कोड एवं यूटीएस आर-वालेट का प्रयोग कर सकते हैं। स्मार्ट कार्ड के प्रत्येक रिचार्ज पर 03 प्रतिशत का बोनस भी दिया जाता है। स्मार्ट कार्ड के लिए यात्रियों को टिकट बुकिंग कार्यालय से सम्पर्क करना होगा। यात्री सहायता हेतु हेल्प लाइन नम्बर 139/रेल मदद का उपयोग कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+