Bihar News: नशामुक्त बिहार के लिए जीविका दीदियों ने संभाली सामाजिक बदलाव की कमान, गांव-गांव चलाया अभियान

27 अक्टूबर से 26 नवंबर तक सभी जिलों में चलाए गए नशा मुक्त बिहार अभियान ने जीविका कार्यकर्ताओं, एसएचजी, ग्राम संगठनों और सामुदायिक नेटवर्कों को शराब, तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों के नुकसान के बारे में जागरूकता बढ़ाने और एक स्वस्थ, नशा मुक्त समाज को बढ़ावा देने के लिए संगठित किया।

पटना, 27 नवंबर:* बिहार में नशामुक्त समाज के निर्माण और जन-जागरूकता को व्यापक स्वरूप देने के उद्देश्य से 27 अक्टूबर से 26 नवंबर तक सभी जिलों में विशेष अभियान चलाया गया। 'नशामुक्त बिहार' नाम के इस अभियान में जीविका के सहारे स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों, संकुल स्तरीय संघों और ग्रामीण समुदायों की सक्रिय भागीदारी रही। अभियान का मकसद शराब, तंबाकू, गुटखा और अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना और नशामुक्त बिहार का संदेश जन-जन तक पहुंचाना था।

Nasha Mukt Bihar Drives Community Awareness

ग्रामीण विकास विभाग (जीविका) के अधिकारियों के अनुसार, नशामुक्त बिहार के संकल्प को जन-आंदोलन का रूप देने में जीविका दीदियों ने अहम भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने 6.38 लाख से अधिक जागरूकता गतिविधियां संचालित कीं। स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों और संकुल स्तरीय संघों की बैठकों में नशे के दुष्प्रभावों पर विशेष चर्चा हुई। लोगों को स्वास्थ्य संबंधी नुकसान, पारिवारिक समस्याओं, आर्थिक कठिनाइयों और सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में बताया गया।

जीविका दीदियों ने परिवार और समाज पर नशे के प्रभाव साझा करते हुए लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखने तथा परिवार की आय शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य और आजीविका जैसी जरूरतों पर खर्च करने की अपील की। समूह बैठकों में नशामुक्ति को व्यक्तिगत संकल्प के साथ-साथ सामुदायिक जिम्मेदारी के रूप में स्थापित करने पर जोर दिया गया।

अभियान के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता रैलियां, सामुदायिक कार्यक्रम, शपथ ग्रहण और अन्य गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें जीविका दीदियों, सामुदायिक कैडर, ग्रामीण महिलाओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैलियों और कार्यक्रमों के जरिए नशामुक्त परिवार, स्वस्थ समाज और सुरक्षित भविष्य का संदेश फैलाया गया।

जीविका कर्मियों और सामुदायिक कैडर को 'नशामुक्ति मित्र' के रूप में अभियान से जोड़ा गया। जागरूकता गतिविधियों के संचालन, समन्वय और अनुश्रवण में उनकी भूमिका मजबूत की गई, ताकि सामुदायिक संस्थाओं के माध्यम से यह संदेश गांवों और परिवारों तक पहुंचे।

*सतत जीविकोपार्जन योजना के लाभार्थियों की भागीदारी*

अभियान में सतत जीविकोपार्जन योजना (एसजेवाई) के लाभार्थियों को भी विशेष रूप से शामिल किया गया। यह योजना अत्यंत निर्धन परिवारों को आजीविका से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चलाई जाती है। इन लाभार्थियों के बीच नशामुक्ति से जुड़ी जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। उन्हें परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने, आजीविका गतिविधियां मजबूत करने और नशामुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

अभियान के समापन पर नशामुक्त बिहार के निर्माण का संकल्प लिया गया। आगे भी सामुदायिक बैठकों, सामाजिक संवाद और जन-जागरूकता गतिविधियां जारी रखने पर जोर दिया गया। ग्रामीण विकास विभाग तथा सूचना एवं जन संपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, "नशामुक्त बिहार को लेकर चलाए गए विशेष अभियान को हमारे सर्वमान्य नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों गठित समूह की दीदियों ने जन आंदोलन का रूप दिया। शराब, तंबाकू एवं अन्य नशों के दुष्प्रभाव बताकर उन्होंने परिवारों को जागरूक किया और आय का सही उपयोग शिक्षा, पोषण व आजीविका में करने की प्रेरणा दी। सतत जीविकोपार्जन योजना के लाभार्थियों व अन्य विभागों के सहयोग से यह अभियान गांव-गांव तक पहुंचा और नशामुक्त समाज की नींव मजबूत की।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+